न बाहर जाना, ना होटल का खाना! MP में अफसरों के शाही खर्च पर लगी लगाम
Amresh Kushwaha | Jun 20, 2026, 10:43 IST
अफसरों के शाही खर्च पर लगी लगाम
मध्य प्रदेश सरकार ने अफसरों के शाही खर्च पर लगाम लगाने के लिए GAD ने नए आदेश जारी किए हैं। दिल्ली-मुंबई यात्रा पर रोक, दफ्तरों में शाम 7 बजे बाद AC बंद और सरकारी कार की जगह कार-पूलिंग अनिवार्य की गई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- GAD ने अफसरों के फिजूल खर्च पर सख्त नए नियम लागू किए हैं।
- दिल्ली-मुंबई यात्रा के लिए अब CS की मंजूरी लेनी होगी।
- सरकारी दफ्तरों में शाम 7 बजे के बाद AC नहीं चलेगा।
- अफसरों को अपनी कार की जगह कार-पूलिंग करनी होगी।
- सभी दफ्तरों का ऊर्जा ऑडिट भी कराया जाएगा।
अफसरों के खर्च पर सर्जिकल स्ट्राइक
सरकार ने अफसरों के हवाई सफर पर इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए कार-पूलिंग और शाम 7 बजे के बाद दफ्तरों में एसी बंद करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य शासन ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत शासकीय कार्यालयों में मितव्ययता बरतने और आमजन के बीच जन जागरूकता अभियान चलाने के जारी किए निर्देश
RM-https://t.co/fIpsEGjWgJ@JansamparkMP pic.twitter.com/9T9obTVB1Z
— GAD, MP (@GADdeptmp) June 19, 2026
दिल्ली-मुंबई की दौड़ पर रोक
सचिव स्तर के अफसरों को प्रदेश के बाहर जाने के लिए अब सीएस यानी मुख्य सचिव की मंजूरी लेनी होगी। साथ ही, निजी होटलों में ठहरने और खाने पर भी रोक लगाई गई है। यह नियम सभी विभागों पर समान रूप से लागू होगा।
शाम 7 के बाद AC बंद
यह आदेश सिर्फ कागज पर नहीं रहेगा। एनर्जी ऑडिट के जरिए हर विभाग की बिजली खपत पर नजर रखी जाएगी।
कार-पूलिंग अनिवार्य
खर्च कटौती की यह पहल ऐसे वक्त में आई है जब पूरी दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता का माहौल है। मध्य प्रदेश सरकार चाहती है कि सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल सोच-समझकर हो। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव सचिंद्र राव ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है।
FAQ
- सरकारी दफ्तरों में एनर्जी ऑडिट क्या होता है?
एनर्जी ऑडिट (Energy Audit) एक प्रक्रिया है जिसमें किसी भवन या दफ्तर में होने वाली बिजली और ऊर्जा की खपत की जांच की जाती है। इससे पता चलता है कि कहां और कितनी बिजली बर्बाद हो रही है।
MP News: GAD ने मांगा IAS अफसरों का सर्विस रिकॉर्ड, वेतन और पदस्थापना का होगा हिसाब
आईएएस विवेक अग्रवाल बने FATF उपाध्यक्ष, पहली बार किसी भारतीय को मिला यह बड़ा अंतरराष्ट्रीय पद
रिटायर्ड आईएएस नियाज खान बोले-मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, जबरन नसबंदी का कानून बने
कौन हैं आईएएस राधा चौहान, जो खोलेंगी सीबीएसई मार्किंग स्कैम की पोल, PM को देंगी पल- पल की खबर
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari