ग्वालियर-आगरा सिक्स लेन की मंजूरी पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले - पीएम और सीएम को धन्यवाद

Deeksha Nandini Mehra | Aug 03, 2024, 14:44 IST
Share
केंद्रीय मंत्री सिंधिया
केंद्रीय मंत्री सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा ग्वालियर में अब तक केंद्र ने 10 हजार करोड़ की योजनाएं स्वीकृत कर सौगात दी हैं। मैं प्रधानमंत्री और CM मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं।

Gwalior Agra Six Lane : आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में देश भर में 50 हजार 655 करोड़ रुपए के 8 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हाई स्पीड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्र से मंजूरी मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) ने पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।

पीएम और सीएम का धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आगे कहा कि ग्वालियर में अब तक केंद्र ने 10 हजार करोड़ की योजनाएं स्वीकृत कर सौगात दी हैं। मैं प्रधानमंत्री और CM मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। मैं दिल की गहराइयों से नितिन गडकरी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

121 से घटकर 88 किलोमीटर रहेगी दूरी

उन्होंने आगे कहा कि अब ग्वालियर-आगरा की दूरी 121 से घटकर 88 किलोमीटर रहेगी। 4613 करोड़ की लागत से ढाई साल में बनकर तैयार होगा। अब ग्वालियर से आगरा का सफर तीन घंटे की बजाए एक घंटे में होगा।

ग्वालियर से आगरा टू लेन यथावत

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ग्वालियर से आगरा का टू लेन है, वो यथावत रहेगा। अब ग्वालियर- आगरा सिक्स लेन हाई स्पीड कॉरिडोर बनने जा रहा है। अभी का रोड 120 किलोमीटर का है जिसमें ढाई घंटे का समय लगता है लेकिन एक्सप्रेस वे बनने के बाद 28 किलोमीटर का होगा जिसके चलते हैं हम तेज गति से आगरा पहुंच सकेंगे।

एक्सप्रेस वे पर 8 ब्रिज, 6 फ्लाईओवर

उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेस वे पर 8 ब्रिज, 6 फ्लाईओवर, 4613 करोड़ से बनकर तैयार होगा। भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया गया है। यह एक्सप्रेस-वे हाई स्पीड कॉरिडोर होगी ताकि जो यात्री ग्वालियर से दिल्ली जा रहा होगा 3:45 घंटे के अंदर या लगभग 3 घंटे के अंदर अपनी स्थान पर पहुंच सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • Union Minister Jyotiraditya Scindia
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ग्वालियर आगरा सिक्स लेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं