दो SUV, बड़ा बंगला और रिकॉर्ड में मजदूर, पूर्व सरपंच और परिवार का मनरेगा घोटाला
Rohit Sahu | Jun 07, 2025, 08:17 IST
manrega scam
ग्वालियर की जनपद पंचायत भितरवार की ग्राम पंचायत बड़ैरा भारस में मनरेगा योजना के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दो SUV और पक्के मकान वाले पूर्व सरपंच सरबदी बाई के परिवार मनरेगा में मजदूर ले रहे हैं।
ग्वालियर की जनपद पंचायत भितरवार में मनरेगा योजना के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। इस घोटाले का आरोप पूर्व सरपंच सरबदी बाई पर है। सरपंच के परिवार के पास दो SUV गाड़ियां और एक आलीशान पक्का मकान है। इसके बावजूद वे और उनके परिवार के आठ सदस्य सरकारी पोर्टल पर मनरेगा मजदूर के रूप में दर्ज हैं। सभी सदस्यों को हजारों रुपये का भुगतान मजदूरी के नाम पर हुआ है।
सरबदी बाई, उनके पति पंजाब सिंह यादव, बेटा आकाश यादव समेत कुल आठ लोगों के नाम से जॉब कार्ड बने हैं। नियमों के अनुसार, जिनके पास चार पहिया वाहन होता है, उन्हें मनरेगा के तहत मजदूरी नहीं दी जा सकती। इसके बावजूद इनके परिवार को सरकारी पोर्टल पर मजदूरी के रिकॉर्ड में शामिल किया गया।
ग्राम पंचायत में जो भी निर्माण सामग्री जैसे सरिया, खिड़की, सीमेंट, ट्रैक्टर सफाई आदि के लिए भुगतान हुआ, उसका अधिकतर काम बजरंग बली कंस्ट्रक्शन एंड सप्लाय नामक फर्म को दिया गया।
इस फर्म को 9 नवंबर 2024 को 92.60 रुपए प्रति किलो की दर से सरिया के लिए भुगतान किया गया था। जांच में सामने आया कि इस फर्म के संचालक खुद सरबदी बाई का बेटा आकाश यादव और केदार सिंह हैं। इस फर्म ने GST में एक भी रुपया जमा नहीं किया और फिलहाल इसका खाता निलंबित है।
यह भी पढ़ें...एमपी में सामने आया एनवायरनमेंट क्लीयरेंस घोटाला, SEIAA की बैठक के बिना ही 450 प्रोजेक्ट को मिली मंज़ूरी
पंजाब सिंह यादव (पति)
सरबदी बाई (पूर्व सरपंच)
आकाश यादव (पुत्र)
बीरबल यादव (भाई)
श्रीपदी बाई (पत्नी बीरबल)
ज्योति (बीरबल की बेटी - शादीशुदा)
धर्मेंद्र यादव (बीरबल का पुत्र)
अलका यादव (पत्नी धर्मेंद्र)
यह भी पढ़ें....सरकारी जमीन घोटाला:पटवारी से शुरू हुआ खेल,तहसीलदार तक पहुँचा-जाँच की जद में पूरा सिस्टम
पूर्व सरपंच के पति पंजाब सिंह ने इस पूरे मामले पर कहा हम सभी लोग मजदूरी करते हैं। अभी हम गौशाला में काम कर रहे हैं। हमारा कोई सदस्य सरकारी सेवा में नहीं है। पहले 240 दिहाड़ी मिलती थी, अब 262 रुपए मिलती है। मेरा बेटा पिछले एक साल से बिल्डिंग मटेरियल का व्यापार कर रहा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
जॉब कार्ड बने पूरे खानदान के नाम
COSTAK Portal पर दर्ज मजदूरी का पूरा हिसाब
सरकारी COSTAK पोर्टल से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरपंच सरबदी बाई ने 17 जून से 7 जुलाई 2024 तक सड़क निर्माण में मजदूरी की है। उसी दौरान उनके बेटे धर्मेंद्र यादव और बहू अलका यादव को भी एक ही कार्य में मजदूरी करते दिखाया गया है। जनपद पंचायत भितरवार के सीईओ एलएन पिप्पल ने इस पूरे मामले पर कहा कि पूर्व सरपंच और उनके परिवार के मजदूरी करने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मजदूरी देने का काम ग्राम रोजगार सहायक और सचिव का होता है।
बजरंग बली सप्लाय: फर्म भी बेटे के नाम
इस फर्म को 9 नवंबर 2024 को 92.60 रुपए प्रति किलो की दर से सरिया के लिए भुगतान किया गया था। जांच में सामने आया कि इस फर्म के संचालक खुद सरबदी बाई का बेटा आकाश यादव और केदार सिंह हैं। इस फर्म ने GST में एक भी रुपया जमा नहीं किया और फिलहाल इसका खाता निलंबित है।
यह भी पढ़ें...एमपी में सामने आया एनवायरनमेंट क्लीयरेंस घोटाला, SEIAA की बैठक के बिना ही 450 प्रोजेक्ट को मिली मंज़ूरी
परिवार के इन सदस्यों के नाम पर बने Job Card
सरबदी बाई (पूर्व सरपंच)
आकाश यादव (पुत्र)
बीरबल यादव (भाई)
श्रीपदी बाई (पत्नी बीरबल)
ज्योति (बीरबल की बेटी - शादीशुदा)
धर्मेंद्र यादव (बीरबल का पुत्र)
अलका यादव (पत्नी धर्मेंद्र)
यह भी पढ़ें....सरकारी जमीन घोटाला:पटवारी से शुरू हुआ खेल,तहसीलदार तक पहुँचा-जाँच की जद में पूरा सिस्टम
बिल्डिंग मटेरियल का काम भी जारी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari