सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार

Aman Vaishnav | Jul 01, 2026, 11:40 IST
Share
सुहागरात की रात दुल्हन गहने लेकर फरार
सुहागरात की रात दुल्हन गहने लेकर फरार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दुल्हन शादी की पहली ही रात गहने लेकर फरार हो गई है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पति ने उसे दोबारा अपनाने से साफ मना कर दिया है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • जितेंद्र जोशी की शादी 28 जून को मुरैना की नम्रता के साथ हुई थी।
  • शादी के अगले ही दिन 29 जून को दुल्हन अपने ससुराल ग्वालियर पहुंची थी।
  • सुहागरात की रात दुल्हन सारे गहने समेटकर भाग निकली।
  • सीसीटीवी फुटेज में दुल्हन को छत से कूदकर भागते हुए दिखी।
  • डरे हुए पति ने दुल्हन को साथ रखने से साफ मना कर दिया है।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी की खुशियां उस समय तनाव में बदल गईं, जब शादी की पहली ही रात को दुल्हन घर के सारे कीमती गहने समेटकर रफूचक्कर हो गई।

दुल्हन ने भागने के लिए जो रास्ता चुना उसे देखकर हर कोई हैरान है। वह अपने ससुराल की छत से पड़ोसी की छत पर गई। इसके बाद वहां से नीचे कूदकर भाग निकली। सुबह जब दूल्हे की आंख खुली, तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

विदाई के अगले ही दिन हुआ कांड

बता दें कि ग्वालियर के रहने वाले जितेंद्र जोशी की शादी बीती 28 जून को मुरैना जिले की नम्रता के साथ हुई थी। शादी के अगले दिन 29 जून को जितेंद्र अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लेकर आया था। घर में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन सुहागरात की रात को दुल्हन ने एक खतरनाक प्लान बना डाला।

जब रात को पति जितेंद्र की गहरी नींद लग गई तो नम्रता ने घर में रखे सोने-चांदी के सारे गहने बटोरे। इसके बाद वह चुपके से घर की छत पर गई। वहां से उसने पड़ोसी की छत पर छलांग लगाई और फिर नीचे कूदकर गायब हो गई।

CCTV फुटेज से खुला सारा राज

मंगलवार, 30 जून की सुबह जब दूल्हे जितेंद्र की नींद खुली, तो कमरे में दुल्हन गायब थी। उसने तुरंत घर और आसपास नम्रता की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

इसके बाद जितेंद्र ने पड़ोस में लगे CCTV कैमरे चेक किए। कैमरे की फुटेज देखते ही जितेंद्र के पैरों तले जमीन खिसक गई। फुटेज में साफ दिख रहा था कि दुल्हन नम्रता पड़ोसी की छत से कूदकर रात के अंधेरे में भाग रही है।

दूल्हे ने कहा मैं बहुत डरा हुआ हूं

इस घटना के बाद दूल्हा जितेंद्र अपने परिवार के साथ शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचा। इसी दौरान दुल्हन नम्रता का भाई और उसके पिता भी नम्रता को लेकर थाने पहुंच गए।

नम्रता के घरवालों ने जितेंद्र और उसके परिवार के सामने हाथ-पैर जोड़े और नम्रता को दोबारा अपने साथ घर ले जाने की मिन्नतें करने लगे।

वहीं दूल्हे जितेंद्र ने सबके सामने साफ शब्दों में नम्रता को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। जितेंद्र का कहना था कि अभी शादी की एक रात भी पूरी नहीं हुई थी। यह महिला घर के सारे गहने लेकर भाग गई।

इसने पूरे समाज में हमारी और हमारे परिवार की भारी बदनामी कराई है। मैं इस घटना से बेहद डरा हुआ हूं। जितेंद्र ने आगे कहा कि ऐसी महिला को दोबारा अपने घर कतई नहीं ले जाऊंगा।

पहले भी कर चुकी है धोखा

मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि दुल्हन नम्रता का यह कोई पहला कारनामा नहीं है। वह पहले भी एक और युवक के साथ शादी के नाम पर धोखा कर चुकी है।

पता चला है कि नम्रता की शादी पहले ग्वालियर जिले के जशरथ जोशी के साथ तय हुई थी। तब गोद भराई की रस्म में जशरथ ने नम्रता को सोने-चांदी के जेवरात और नकदी दिए थे। बाद में किसी बात पर विवाद होने पर शादी टूट गई थी।

जब शादी टूटने के बाद जशरथ ने गोद भराई में दिए जेवरात और पैसे वापस मांगे, तो नम्रता के परिजनों ने उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद उन्होंने जशरथ के साथ जमकर मारपीट की। इसके अलावा उसके पैसे व जेवरात भी वापस नहीं किए।

इस पुरानी घटना से साफ होता है कि दुल्हन और उसका परिवार पहले भी इस तरह के विवादों में रह चुका है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: अजब प्रेम की गजब कहानी, कोर्ट में चुना प्रेमी, बाहर आते ही पति संग पत्नी फरार

न बैंड बजा, न बारात लगी, दुल्हन के इंतजार में रात भर बैठे रहे 42 दूल्हे, एक भी नहीं आई

बिना दुल्हन के लौटी बारात, सबके सामने दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला

मध्यप्रदेश न्यूज: 95 से ज्यादा गांवो में शादी पर बैन! अपने ही घर में फेरे नहीं ले पा रहीं बेटियां

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • ग्वालियर
  • दुल्हन
  • सुहागरात
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल