ग्वालियर में कारोबारी के घर में हुई लाखों रुपए की चोरी, घटना के बाद कारोबारी ने तोड़ा दम

Sourabh Bhatnagar | Sept 21, 2024, 13:13 IST
Share
सदमे ने ले ली जान!
सदमे ने ले ली जान!

ग्वालियर में एक कारोबारी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के कुछ घंटे बाद ही 52 वर्षीय कारोबारी की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर ( Gwalior ) में एक कारोबारी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। खबर है कि चोर सूने घर की कुंडी उखाड़कर 7 लाख रुपए नकद और लगभग 20 लाख रुपए के सोना-चांदी के गहने चोरी कर ले गए हैं।

घटना की सूचना के कुछ घंटे बाद ही 52 वर्षीय मनोज अग्रवाल नामक कारोबारी ( Businessman ) की गुरुग्राम में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कारोबारी कार एसेसरीज का व्यापार करते थे और पिछले एक महीने गुरुग्राम स्थित अस्पताल में भर्ती थे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...सागर में बकरी चोरी के शक में युवक की निर्मम हत्या, शव के टुकड़े तालाब में फेंके

लिवर कैंसर से पीड़ित थे कारोबारी

बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई तब 52 वर्षीय कारोबारी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। कारोबारी लिवर कैंसर के चलते पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। पिछले 3 से 4 दिन से कारोबारी की हालत नाजुक थी, इसलिए उनकी देखभाल के चलते पूरा परिवार गुरुग्राम ( Gurugram ) में ही था। उनका मकान सूना था जिसकी भनक शहर में सक्रिय चोर गिरोह को थी। मौके का फायदा उठाकर गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

घटना के कुछ घंटे बाद हुई कारोबारी की मौत

घर में चोरी की घटना का पता चलते ही कारोबारी छोटा बेटा ग्वालियर पहुंचा और इसकी सूचनी पुलिस के दी। वह पिता के इलाज के लिए पैसों की इंतजाम करने ग्वालियर आ ही रहा था, तभी उस घटना की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि घटना के कुछ देर बाद ही कारोबारी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...एसी कोच में रिजर्वेशन करवाकर ट्रेनों में चोरी करते थे बदमाश, GRP के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय गिरोह

CCTV में कैद हुआ चोर

चोरी की सूचना मिलते के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले। CCTV फुटेज में एक चोर की एक तस्वीर कैद हुई है। फुटेज में दिख रहा है कि नकाबपोश एक युवक हाथ में रॉड लिए हुए है। देखने से चोर की उम्र 25 से 30 साल के बीच की लग रही है। फिलहाल, पुलिस इस फुटेज के आधार पर चोर गिरोह की तलाश में जुटी हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • ग्वालियर न्यूज
  • Gwalior
  • एमपी क्राइम न्यूज
  • मध्यप्रदेश हिंदी न्यूज
  • Gwalior Robbery
  • हिंदी न्यूज
  • robbery
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • एमपी क्राइम
  • ग्वालियर न्यूज हिंदी
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट