बस में महिला ने खुद को बताया मंत्री की भतीजी, लेडी डॉक्टर से की मारपीट, पति ने भी धमकाया

Vikram Jain | Aug 19, 2024, 17:34 IST
Share
Gwalior case of assault on lady junior doctor
Gwalior case of assault on lady junior doctor

मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में वॉल्वो बस में लेडी जूनियर डॉक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। बस में एक महिला ने सीट के विवाद में खुद को मंत्री की भतीजी बताते हुए डॉक्टर से मारपीट की। महिला के पति ने भी डॉक्टर को धमकाया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने खुद को मंत्री की भतीजी बताते हुए बस में लेडी जूनियर डॉक्टर से मारपीट की। मारपीट में डॉक्टर की उंगली फ्रैक्चर हो गई। दोनों के बीच वाल्वो बस में सीट को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट और विवाद के बाद महिला ने अपने पति को हाइवे पर बुला लिया, इस शख्स ने भी डॉक्टर को धमकी दे डाली। अब पीड़ित डॉक्टर ने झांसी रोड थाना पुलिस से मामले में शिकायत की है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार जूनियर डॉक्टर दीप्ति वर्मा रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने घर ग्वालियर जा रही थी। वह रविवार की रात इंदौर से वॉल्वो बस से निकली थीं। इस दौरान गुना-ब्यावरा के बीच में सीट को लेकर महिला से बहस हो गई। इस दौरान आक्रोशित महिला ने खुद को मुरैना के मंत्री की भतीजी बताया और डॉक्टर दीप्ति वर्मा से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बहुत देर तक हंगामा होते रहा। महिला ने हंगामा होने की खबर अपने परिवार को दे दी। मारपीट में डॉक्टर की उंगली में फ्रैक्चर हो गई।

महिला के पति ने भी लेडी डॉक्टर को धमकाया

सूचना लगते ही महिला का पति गुना-ब्यावरा के बीच हाइवे पर कार लेकर पहुंच गया। इस शख्स ने बस को रुकवा दिया। इस दौरान महिला के पति ने भी बहस करते हुए डॉक्टर को धमकी दी। धमकाने के दौरान पति ने अपना नाम बलवीर सिंह बताया। इसके बाद पति अपनी पत्नी को लेकर कार से चला गया।

डॉ. दीप्ति ने पुलिस से की शिकायत

ग्वालियर में बस उतरने के बाद डॉ. दीप्ति वर्मा झांसी रोड थाने पहुंची और मामले में पुलिस से शिकायत की। डॉक्टर दीप्ति ने बताया कि बस में एक महिला ने खुद को मंत्री की भतीजी बताते हुए मारपीट की, महिला के पति ने भी धमकाया। इसके बाद वह धमकाते हुए अपने पति के साथ चली गई।

मारपीट में डॉ. दीप्ति की उंगली फ्रैक्चर

मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने डॉ. दीप्ति वर्मा की मेडिकल जांच कराई है। उंगली फ्रैक्चर आया है। बता दें कि डॉ. दीप्ति वर्मा इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज की मेडिकल छात्रा हैं। वह जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष भी हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • ग्वालियर क्राइम न्यूज़
  • बस में लेडी डॉक्टर से मारपीट
  • बस में मंत्री की भतीजी का हंगामा
  • महिला डॉक्टर से मारपीट
  • डॉक्टर दीप्ति वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा