युवक ने मंगाया वेज बर्गर तो Zomato ने भेजा नॉनवेज, उपभोक्ता फोरम ने ठोका जुर्माना

Raj Singh | Mar 21, 2025, 15:39 IST
Share
zomoto
zomoto

ग्वालियर के एक युवक को जोमेटो के जरिए ऑर्डर किए गए वेज बर्गर की जगह नॉन-वेज बर्गर मिला। शिकायत के बाद उसे पैसे और बोनस लौटाए गए, लेकिन युवक ने इसे धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन मानते हुए उपभोक्ता फोरम में शिकायत की।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक युवक ने बर्गर बड़ी कैफे से जोमैटो के जरिए वेज बर्गर ऑर्डर किया, लेकिन उसे नॉन-वेज बर्गर डिलीवर कर दिया गया। वहीं युवक ने जब यह देखा, तो उसने जोमैटो से शिकायत की। इसके बाद उसे 175 रुपए वापस मिले और फिर 500 रुपए का बोनस भी दिया गया। हालांकि, युवक को लगा कि सिर्फ पैसे वापस करने से मामला हल नहीं होगा, क्योंकि यह बड़ी लापरवाही थी और इससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। इसलिए उसने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कर दी।

उपभोक्ता फोरम का फैसला

युवक के शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने इस मामले में जोमैटो और बर्गर बड़ी को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों को आशीष शर्मा को 5-5 हजार रुपए मुआवजे के रूप में और 1-1 हजार रुपए केस खर्च के रूप में देने का आदेश दिया। 20 मार्च को सुनाए गए इस फैसले में, फोरम ने यह भी माना कि युवक की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिससे उसे मानसिक दुख हुआ।

जोमैटो और बर्गर बड़ी का तर्क

जोमैटो ने अपनी सफाई में कहा कि वह केवल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है और बर्गर बड़ी की गलती के लिए उत्तरदायी नहीं हो सकता। वहीं, बर्गर बड़ी ने दावा किया कि जोमैटो ने वही डिलीवरी की थी जो ऑर्डर में था और ग्राहक ने खुद अपना ऑर्डर बदला था।

फोरम ने इन दोनों तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि यदि आशीष ने ऑर्डर बदला होता, तो उसे अतिरिक्त 500 रुपए बोनस क्यों दिए गए थे?

धार्मिक भावनाओं का मामला

फोरम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा कि बर्गर बड़ी और जोमैटो दोनों ने ब्राह्मण युवक को नॉन-वेज बर्गर देकर उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया। इसलिए, दोनों कंपनियों को 45 दिनों के भीतर युवक को मुआवजा देने का आदेश दिया।

the sootr

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • ग्वालियर न्यूज
  • MP
  • ग्वालियर
  • जोमैटो
  • उपभोक्ता फोरम
  • ऑनलाइन बुलाया वेज बर्गर
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जोमैटो कस्टमर केयर
  • zomato
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा