सगे भाई-भाभी ही निकले धोखेबाज, क्राइम पेट्रोल देखकर की 49 लाख की लूट

Aman Vaishnav | Updated:
Share
gwalior dabra fake robbery
gwalior dabra fake robbery

ग्वालियर के डबरा में हुई 49 लाख की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घर की गर्भवती भाभी ही इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड निकली, जिसने क्राइम पेट्रोल देखकर अपने पति और दोस्तों के साथ मिलकर इस फर्जी लूटकांड को अंजाम दिया था।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ग्वालियर के डबरा में 4 जून को एक घर से 49 लाख रुपए के कैश और सोने की लूट हुई।
  • जिसे पीड़ित समझा रहे थे, वही इस लूट की साजिशकर्ता निकली।
  • भाभी ने अपनी ननद की तिजोरी में रखे जेवर देखकर पति और दोस्तों के साथ मिलकर यह प्लान बनाया।
  • वारदात को असली दिखाने के लिए गर्भवती महिला ने खुद के हाथ-पैर बंधवाए।
  • सीसीटीवी कैमरे के सामने आरोपियों की ओवर-एक्टिंग का भंडाफोड़ हो गया।

ऐसे लिखी गई झूठी कहानी

डबरा के संस्कृति नगर की रहने वाली मोनिका उर्फ रानू श्रीवास्तव ने डबरा सिटी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 जून को वह और उनके बच्चे काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। इसी समय उनकी गर्भवती भाभी पिंकी श्रीवास्तव घर पर अकेली थीं।

तभी दो अनजान लड़के एसी (AC) सर्विसिंग के बहाने घर के अंदर घुसे। उन्होंने पिंकी के साथ मारपीट की। साथ ही उसके हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद फिर अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख 50 हजार रुपए कैश और लगभग 46 लाख रुपए के सोने के जेवर लूटकर भाग गए।

मामला देख ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने क्राइम ब्रांच और डबरा पुलिस की एक संयुक्त टीम (Joint Team) बनाई। आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 हजार रुपए के इनाम का भी रख दिया।

gwalior-dabra-fake-robbery
gwalior-dabra-fake-robbery


सीसीटीवी फुटेज और ओवर-एक्टिंग से खुली पोल

डबरा के SDOP सौरभ कुमार और क्राइम ब्रांच के डीएसपी DSP की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके बाद तो कहानी में झोल नजर आने लगा।

फुटेज में दो बदमाश घर के अंदर जाते दिख रहे थे। वह जानबूझकर कैमरे के सामने इस तरह बातचीत कर रहे थे जैसे कोई एक्टिंग कर रहा हो, ताकि उनकी मौजूदगी कैमरे में साफ दर्ज हो सके।

पुलिस को उनकी यह ओवर-एक्टिंग खटक गई। पुलिस ने कड़ाई से जांच की तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई। घटना का मुख्य आरोपी शुभम कोई और नहीं, बल्कि शिकायत करने वाली मोनिका का सगा भाई था। साथ ही घर के अंदर बंधक मिली पीड़िता पिंकी का पति।

gwalior-dabra-fake robbery
gwalior-dabra-fake robbery


लव मैरिज, तंगी और ननद की अलमारी

पुलिस की गिरफ्त में आते ही आरोपी भाई शुभम श्रीवास्तव पूरी तरह टूट गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। शुभम ने पूछताछ में बताया कि उसने पिंकी जाटव से लव मैरिज की थी।

वह दोनों बाहर नौकरी करते थे लेकिन उनके पास पैसों की भारी तंगी थी। पिंकी पांच महीने की गर्भवती थी। इसलिए पिछले 3 महीने से वे डबरा में अपनी बहन मोनिका के घर आकर रहने लगे थे।

लगभग 15 दिन पहले पिंकी ने अपनी ननद मोनिका को अलमारी खोलते हुए देख लिया था। तिजोरी में रखे लाखों के पुश्तैनी जेवर और कैश देखकर पिंकी की आंखें चौंधिया गईं। दोनों पति-पत्नी के मन में लालच आ गया।

क्राइम पेट्रोल देखकर बनाई योजना

पैसे हड़पने के लिए इस कपल ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल का सहारा लिया। उन्होंने 15 दिनों में कई बार इस शो को देखा और लूट की एक सटीक योजना तैयार की।

इरादा इतना खतरनाक था कि अगर रास्ते में कोई रुकावट बनता, तो वे उसकी हत्या तक करने के लिए तैयार थे।

घटना वाले दिन यानी 4 जून को जैसे ही ननद मोनिका अपने बच्चों के साथ बाहर गई पिंकी ने खुद घर का दरवाजा खोला। इसके बाद शुभम और उसका दोस्त सोनू जाटव अंदर आए। उन्होंने लोहे की रॉड से अलमारी का लॉक तोड़ा और सारा माल समेट लिया।

असली दिखाने के लिए खुद को किया घायल

पिंकी पर किसी को शक न हो इसलिए उन्होंने कमरे के ड्रेसिंग टेबल का कांच पत्थर मारकर तोड़ा। फिर उसी कांच के एक टुकड़े से शुभम ने अपनी गर्भवती पत्नी पिंकी के माथे पर हल्की सी खरोंच मार दी।

इसके बाद कपड़े से पिंकी के हाथ-पैर बांध दिए गए और दोनों आरोपी फरार हो गए।

लूट के माल का इस तरह हुआ था बंटवारा

साजिश को पूरी तरह पक्का मानकर आरोपियों ने माल का बंटवारा भी कर लिया था। पुलिस की बरामदगी सूची के अनुसार पैसों और जेवर को इस तरह छुपाया गया था।

आरोपी का नाममिला हुआ हिस्सा
पिंकी श्रीवास्तव (भाभी)एक लाख रुपए कैश
सोनू जाटव (दोस्त)एक लाख 50 हजार रुपए कैश
आसिफ खान (तीसरा दोस्त)46 लाख रुपए के जेवरात
ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस फर्जी लूटकांड का भंडाफोड़ कर दिया है। साथ ही लूट का सारा माल बरामद कर लिया है। इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड शिकायतकर्ता का सगा भाई और उसकी गर्भवती भाभी ही निकले हैं। ताला तोड़ लाखों की लूट

ये खबरें भी पढ़िए...

रेप केस में जेल गए एसडीएम अरविंद माहौर की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बुलाना पड़ा

अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही बदली बेटी की नीयत, लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता को घर से निकाला

सरकारी AC के खेल में नप गए CMO साहब, नपा अध्यक्ष को नोटिस देने पर पद से हटाया

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CBI ने 72 घंटे में पूछे 72 सवाल, पति और सास ने खोले कई राज

Tags:
  • क्राइम ब्रांच
  • ग्वालियर
  • सीसीटीवी फुटेज
  • क्राइम पेट्रोल
  • ताला तोड़ लाखों की लूट
  • लाखों की लूट
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब