gwalior-dabra-fake-robbery
सगे भाई-भाभी ही निकले धोखेबाज, क्राइम पेट्रोल देखकर की 49 लाख की लूट
Aman Vaishnav | Updated:
gwalior dabra fake robbery
ग्वालियर के डबरा में हुई 49 लाख की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घर की गर्भवती भाभी ही इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड निकली, जिसने क्राइम पेट्रोल देखकर अपने पति और दोस्तों के साथ मिलकर इस फर्जी लूटकांड को अंजाम दिया था।
समझें क्या है पूरा मामला...
- ग्वालियर के डबरा में 4 जून को एक घर से 49 लाख रुपए के कैश और सोने की लूट हुई।
- जिसे पीड़ित समझा रहे थे, वही इस लूट की साजिशकर्ता निकली।
- भाभी ने अपनी ननद की तिजोरी में रखे जेवर देखकर पति और दोस्तों के साथ मिलकर यह प्लान बनाया।
- वारदात को असली दिखाने के लिए गर्भवती महिला ने खुद के हाथ-पैर बंधवाए।
- सीसीटीवी कैमरे के सामने आरोपियों की ओवर-एक्टिंग का भंडाफोड़ हो गया।
ऐसे लिखी गई झूठी कहानी
तभी दो अनजान लड़के एसी (AC) सर्विसिंग के बहाने घर के अंदर घुसे। उन्होंने पिंकी के साथ मारपीट की। साथ ही उसके हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद फिर अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख 50 हजार रुपए कैश और लगभग 46 लाख रुपए के सोने के जेवर लूटकर भाग गए।
मामला देख ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने क्राइम ब्रांच और डबरा पुलिस की एक संयुक्त टीम (Joint Team) बनाई। आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 हजार रुपए के इनाम का भी रख दिया।
सीसीटीवी फुटेज और ओवर-एक्टिंग से खुली पोल
फुटेज में दो बदमाश घर के अंदर जाते दिख रहे थे। वह जानबूझकर कैमरे के सामने इस तरह बातचीत कर रहे थे जैसे कोई एक्टिंग कर रहा हो, ताकि उनकी मौजूदगी कैमरे में साफ दर्ज हो सके।
पुलिस को उनकी यह ओवर-एक्टिंग खटक गई। पुलिस ने कड़ाई से जांच की तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई। घटना का मुख्य आरोपी शुभम कोई और नहीं, बल्कि शिकायत करने वाली मोनिका का सगा भाई था। साथ ही घर के अंदर बंधक मिली पीड़िता पिंकी का पति।
gwalior-dabra-fake robbery
लव मैरिज, तंगी और ननद की अलमारी
वह दोनों बाहर नौकरी करते थे लेकिन उनके पास पैसों की भारी तंगी थी। पिंकी पांच महीने की गर्भवती थी। इसलिए पिछले 3 महीने से वे डबरा में अपनी बहन मोनिका के घर आकर रहने लगे थे।
लगभग 15 दिन पहले पिंकी ने अपनी ननद मोनिका को अलमारी खोलते हुए देख लिया था। तिजोरी में रखे लाखों के पुश्तैनी जेवर और कैश देखकर पिंकी की आंखें चौंधिया गईं। दोनों पति-पत्नी के मन में लालच आ गया।
क्राइम पेट्रोल देखकर बनाई योजना
इरादा इतना खतरनाक था कि अगर रास्ते में कोई रुकावट बनता, तो वे उसकी हत्या तक करने के लिए तैयार थे।
घटना वाले दिन यानी 4 जून को जैसे ही ननद मोनिका अपने बच्चों के साथ बाहर गई पिंकी ने खुद घर का दरवाजा खोला। इसके बाद शुभम और उसका दोस्त सोनू जाटव अंदर आए। उन्होंने लोहे की रॉड से अलमारी का लॉक तोड़ा और सारा माल समेट लिया।
असली दिखाने के लिए खुद को किया घायल
इसके बाद कपड़े से पिंकी के हाथ-पैर बांध दिए गए और दोनों आरोपी फरार हो गए।
लूट के माल का इस तरह हुआ था बंटवारा
| आरोपी का नाम | मिला हुआ हिस्सा |
| पिंकी श्रीवास्तव (भाभी) | एक लाख रुपए कैश |
| सोनू जाटव (दोस्त) | एक लाख 50 हजार रुपए कैश |
| आसिफ खान (तीसरा दोस्त) | 46 लाख रुपए के जेवरात |
ये खबरें भी पढ़िए...
अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही बदली बेटी की नीयत, लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता को घर से निकाला
सरकारी AC के खेल में नप गए CMO साहब, नपा अध्यक्ष को नोटिस देने पर पद से हटाया
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CBI ने 72 घंटे में पूछे 72 सवाल, पति और सास ने खोले कई राज
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi