ब्लाइंड लव मैरिज: प्यार में दीवानी होकर कर ली लव मैरिज, जब राज खुला तो…
Aman Vaishnav | Feb 22, 2026, 10:18 IST
gwalior fraud love marriage girl suicide fake soldier husband
ग्वालियर में एक युवती ने लव मैरिज के बाद अपनी जान दे दी। फौजी पति का हैरान कर देने वाला सच सामने आने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया था। घटना की सच्चाई जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़ें।
News in Short
- ग्वालियर की वैष्णवी (प्राची) ने फौजी समझकर राजू भदौरिया से मंदिर में लव मैरिज की थी।
- शादी के बाद खुलासा हुआ कि पति रिटायर फौजी है और पहले से शादीशुदा भी है।
- आरोपी पति के दो बच्चे हैं। विरोध करने पर युवती को पीटा भी गया है।
- 12 फरवरी को युवती ने फांसी लगाई थी। मौत से पहले ससुराल वालों पर आरोप भी लगाया है।
News In Detail
स्कूटी टकराने से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
परिवार के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी
शादी के बाद राजू प्राची को घर न ले जाकर सिरोल स्थित ईस्ट मेरिडियन टाउनशिप में किराए के फ्लैट में रखने लगा। कहने लगा कि मेरे घर में सभी नाराज हैं।
सामने आया फौजी पति का असली चेहरा
प्राची अभी इस सदमे से बाहर भी नहीं निकल पाई थी कि उसे यह भी पता चला कि उसके पति के बच्चे भी हैं। यह सच सामने आते ही दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस वजह से अक्सर उनका झगड़ा होता रहता था। इससे प्राची बहुत परेशान रहने लगी थी। उसने यह सारी बातें अपने माता-पिता को भी बताई।
विरोध करने पर मिली बेरहमी और मारपीट
मौत से पहले बनाया आखिरी वीडियो
प्राची का मौत से पहले का एक आखिरी वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रही थी, मेरे भाई और डैडी के साइन तो लिए गए थे, लेकिन भाई और डैडी इसमें जिम्मेदार नहीं हैं। मुझे कुछ हुआ या मैं मर जाऊं तो इसके जिम्मेदार सिर्फ राजू और उसका परिवार है।
Blind Love Marriage
ब्लाइंड लव मैरिज, यानी बिना परिवार या बैकग्राउंड की जांच के बिना प्रेम विवाह, में कई जोखिम होते हैं। यह रिश्ते को कमजोर कर सकते हैं। इसके नुकसान और सावधानियों को समझना आवश्यक है ताकि सही निर्णय लिया जा सके।
नुकसान
- परिवार का विरोध होने पर, पति-पत्नी के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है। कई बार, माता-पिता से दूरियां बढ़ जाती हैं, जिससे भावनात्मक सपोर्ट का अभाव हो सकता है।
- शादी के बाद एक-दूसरे की कमियां उभरने लगती हैं। आकर्षण की कमी और प्यार में कमी से रिश्ते में चिढ़ या तलाक जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
- पूर्व प्रेम संबंध या पुराने रिश्तों के कारण झगड़े हो सकते हैं, और घरेलू कामों को लेकर भी विवाद हो सकता है।
- वित्तीय कठिनाइयों और परिवार से बहिष्कार के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है, जिससे कभी-कभी परिवार को मानसिक आघात भी हो सकता है।
सावधानियां
- अपने पार्टनर के परिवार, बैकग्राउंड, आर्थिक स्थिति और चरित्र के बारे में पूरी जानकारी पता करें। यदि कोई गंभीर बर्ताव या झूठ नजर आए, तो उसे नजरअंदाज न करें।
- शादी से पहले अपने पार्टनर को पूरी तरह से जानें। उनके साथ समय बिताकर कमियों को समझें और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर चर्चा करें।
- यदि यह शादी अंतरजातीय या विवादास्पद हो, तो कानूनी सलाह लें और जल्दबाजी में निर्णय न लें।
- अब नहीं लगाने होंगे नगर निगम ऑफिस के चक्कर, मैरिज रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन
परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
प्राची के रिश्तेदारों ने बताया कि हमें बाद में पता चला कि राजू पहले से शादीशुदा था। इस बात को लेकर काफी बहस भी हुई थी। इसके बाद राजू की पहली पत्नी, तीनों बहनें, पिता और फूफा ने मिलकर उसे मार-पीट कर दी। इसके बाद राजू का फोन आया कि आप लोग घर आ जाएं। जब हम वहां पहुंचे तो देखा कि प्राची फंदे से लटक रही थी।
ये खबरें भी पढ़िए...
रेप और हत्या के दो दोषियों को फांसी की सजा, सोशल मीडिया पोस्ट से खुला था राज
एमपी न्यूज: कर्नल बनकर आया और ज्वाइनिंग लेटर देकर रिटायर्ड फौजी से ठग लिए 15 लाख
पत्नी की हत्या कर रिटायर्ड फौजी ने की आत्महत्या, बेटों पर तानी बंदूक
क्राइम न्यूज:शादी के कार्ड पर नाम को लेकर विवाद, तीन लोगों की हत्या, व्हाट्सऐप स्टेटस पर दी थी धमकी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari