एमपी के ग्वालियर-गुना पहाड़ी प्रदेशों से भी ज्यादा ठंडे, भोपाल-नर्मदापुरम में बूंदाबांदी, 12 जनवरी तक रहेगा कोहरा

BP Shrivastava | Jan 07, 2024, 24:00 IST
Share
एमपी के ग्वालियर-गुना पहाड़ी प्रदेशों से भी ज्यादा ठंडे, भोपाल-नर्मदापुरम में बूंदाबांदी, 12 जनवरी तक रहेगा कोहरा
एमपी के ग्वालियर-गुना पहाड़ी प्रदेशों से भी ज्यादा ठंडे, भोपाल-नर्मदापुरम में बूंदाबांदी, 12 जनवरी तक रहेगा कोहरा

ग्वालियर और गुना सबसे ज्यादा ठंडे हैं। यहां अधिकतम पारा 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। दोनों ही शहर पहाड़ी राज्यों हिमाचल-उत्तराखंड के प्रमुख शहर- धर्मशाला, चंबा, मंडी और देहरादून से भी ठंडे हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में नए साल के पहले दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरा प्रदेश बारिश सर्द हवाओं और कोहरे के आगोश में है। भोपाल और नर्मदापुरम में रुक- रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। वहीं हरदा में तेज बारिश हुई।

ग्वालियर-गुना सबसे ठंडे

ग्वालियर और गुना सबसे ज्यादा ठंडे हैं। यहां अधिकतम पारा 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। दोनों ही शहर पहाड़ी राज्यों हिमाचल-उत्तराखंड के प्रमुख शहर- धर्मशाला, चंबा, मंडी और देहरादून से भी ठंडे हैं। इन शहरों में टेम्प्रेचर 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। शनिवार को मध्यप्रदेश के 11 शहरों में टेम्प्रेचर 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा, जबकि रविवार को भोपाल-जबलपुर समेत 10 जिलों में बारिश और 22 जिलों में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश का सिस्टम गुजरने के बावजूद कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

बादल छंटने के बाद ठंड और बढ़ेगी

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 'साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम उत्तर प्रदेश के ऊपर है। दूसरा इंडो साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के ऊपर है। वहीं, गुजरात से उत्तर प्रदेश तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस वजह से मध्यप्रदेश का मौसम भी बदला हुआ है। 8 जनवरी को फिर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जो 12 जनवरी तक रहेगा। इससे भी कोहरा और हल्की बारिश होने का अनुमान है।' बताया जा रहा है सिस्टम के बाद बादल छंट जाएंगे। इससे उत्तरी हवाएं प्रदेश में आने लगेंगी। इसकी वजह से रात के टेम्प्रेचर में भी गिरावट आएगी।

Tags:
  • MP weather
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Weather condition
  • how long will the fog last
  • Gwalior-Guna remain the coldest
  • मौसम का हाल
  • एमपी का मौसम
  • कब तक हरेगा कोहरा
  • ग्वालियर-गुना सबसे ठंडे रहे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा