ग्राहक बन पहुंचा हवलदार, होटल में पुलिस का छापा, विदेशों तक जुड़े सेक्स रैकेट के तार
Rohit Sahu | Apr 14, 2025, 09:11 IST
gwalior sex racket
ग्वालियर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। होटल में हवलदार ग्राहक बनकर गया था। इसके बाद डील होते ही पुलिस ने छापा मार दिया। 7 युवतियां, 2 युवक पकड़े गए हैं।
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर में होटल स्मार्ट हवेली इन में अवैध देह व्यापार का खुलासा हुआ है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने हवलदार मानसिंह को ग्राहक बनाकर होटल भेजा। जैसे ही युवती से डील तय हुई, मानसिंह ने पुलिस टीम को सूचना दी। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल पर छापा मारा और मौके से 7 युवतियां व 2 युवकों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में महिला मैनेजर ने बताया कि होटल का संचालन दीपक शर्मा करता है, जो फिलहाल फरार है। दीपक ही युवतियों को बाहर से बुलवाता था। पुलिस ने होटल से गिरफ्तार युवतियों के बयान के आधार पर होटल संचालक दीपक शर्मा, महिला मैनेजर और दो ग्राहकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और होटल संचालक की तलाश तेज कर दी गई है।
गेस्ट हाउस के संचालन दीपक शर्मा पर पहले से पुलिस में आपराधिक मामले दर्ज हैं। दीपक दिल्ली समेत अन्य शहरों से दलालों के माध्यम से लड़कियों को ग्वालियर बुलाता था। उसकी अनुपस्थिति में होटल की व्यवस्थाओं और ग्राहकों से सौदेबाजी का काम नेपाली मूल की युवती अनीता सुनार संभालती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इस सेक्स रैकेट के तार भारत के कई राज्यों और नेपाल जैसे देशों से जुड़े हुए हैं। गेस्ट हाउस से गिरफ्तार की गई युवतियां दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल, नेपाल, पंजाब, मेरठ और उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं
यह भी पढ़ें...हथियार लूटने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, सुकमा में पुलिस ने दबोचा
यह भी पढ़ें..पुलिस बनने निकला था, लौटकर न आया… दौड़ते वक्त युवक की कार्डियक अरेस्ट से मौत
thesootr links
कॉल गर्ल्स के साथ मिले युवक
पुलिस को होटल के अलग-अलग कमरों में युवक युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। कमरे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने एक नेपाल की रहने वाली एक महिला को भी मौके से गिरफ्तार किया है। यही होटल की मैनेजर भी थी। पुलिस को देखते ही कुछ कर्मचारी होटल की छत से फरार हो गए। पुलिस ने होटल के दो कमरों में विदेशी मूल की युवती समेत कई युवतियों को भी पकड़ा है।
संचालक दीपक शर्मा फरार
सेक्स रैकेट के तार विदेशों से जुड़े
यह भी पढ़ें...हथियार लूटने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, सुकमा में पुलिस ने दबोचा
यह भी पढ़ें..पुलिस बनने निकला था, लौटकर न आया… दौड़ते वक्त युवक की कार्डियक अरेस्ट से मौत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari