INDIA- BANGLADESH T20 मैच पर गरमाई राजनीति, हिंदू महासभा के बाद BJP नेता ने कहा नहीं होने देंगे मैच
Vikram Jain | Sept 28, 2024, 24:20 IST
Gwalior India-Bangladesh T20 match against Protest
ग्वालियर में होने वाले भारत-बांग्लादेश T20 मैच का विरोध तेज हो गया है। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार को लेकर हिंदू महासभा ने इस मैच का विरोध किया है। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने विरोध का समर्थन कर दिया है।
BHOPAL. 14 साल बाद ग्वालियर में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे है। मैच को लेकर राजनीति जोरों पर है। भारत- बांग्लादेश के बीच होने वाले T20 मैच के खिलाफ एक ओर जहां हिंदू महासभा ने मोर्चा खोल रखा है, वहीं अब बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने भी मैच को लेकर बयान देकर हलचल बढ़ा दी है।
ग्वालियर में मध्य प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह ने प्रदेश भर में बीजेपी सदस्यता अभियान के आंकड़ों को बताया। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर में होने वाले भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले T20 मैच को लेकर कहा कि क्रिकेट मैच होगा या नहीं इसको लेकर फैसला बीसीसीआई या भारत सरकार करेगी।
चौधरी मुकेश सिंह ने बांग्लादेश के साथ मैच खेलने के विरोध को जायज बताते हुए कहा कि मैच के विरोध में हिंदू संगठन आवाज उठा रहे हैं, यह गलत नहीं है, क्योंकि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है। जिस तरह से वहां हिंदुओं को डराया-धमकाया जा रहा है, बांग्लादेश में धर्म विशेष के लोग हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं, ये सब गलत है। अत्याचार का विरोध होना चाहिए।
ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के बीच T20 मैच 6 अक्टूबर को होने जा रहा है। हिंदू महासभा ने बांग्लादेश के साथ मैच खेले जाने का विरोध किया है। मैच को लेकर हिंदू महासभा का कहना है कि अगर यह मैच होगा तो विरोध किया जाएगा। हिंदू महासभा ने मैच वाले दिन को ग्वालियर बंद का आह्वान भी किया है। हिंदू महासभा का कहना है कि बांग्लादेश में लाखों हिंदुओं के साथ अत्याचार किया गया। मंदिर तोड़े गए। इसके विरोध में ग्वालियर में मैच नहीं होने देंगे।
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष के बयान ने मचाई हलचल
हिंदू महासभा का समर्थन
ग्वालियर बंद का आह्वान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari