जेएएच में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 55 लाख, महिला कर्मचारी ने ऐसे फंसाया जाल में

Pratibha ranaa | Aug 12, 2024, 13:42 IST
Share
नौकरी के नाम पर ठगे लाखों
नौकरी के नाम पर ठगे लाखों

जयारोग्य अस्पताल की महिला कर्मचारी ने जेएएच में नौकरी के नाम पर 15 लोगों से करीब 45 लाख रुपए ठग लिए। जब समय गुजर गया और नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित 15 लोगों ने महिला कर्मचारी से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन महिला ने देने से इनकार कर दिया।

ग्वालियर के जेएएच में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लोगों से 45 लाख रुपए की ठगी करने का एक मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने 15 लोगों को जेएएच में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाने का सपना दिखाकर 3- 3 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद पीड़ितों को ना नौकरी मिली और ना ही रुपए वापस मिले। पीड़ितों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिनेश पाल, वीरू पाल, मालती, देवेन्द्र पाल, राजेन्द्र बघेल, हरीशंकर पाल, देवेन्द्र सोनी, पवन पाल, हर्ष यादव, सौरभ, दिलीप, ध्यानेन्द्र सिंह, रामनिवास, भूपसिंह और बिहारी पाल से ठगी हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...जयपुर की होटल हयात में हुई हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा, 1 करोड़ 44 लाख के जेवरात बरामद

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह की महिला कर्मचारी ऊषा तिवारी (53) ने कुछ समय पहले जेएएच में निकली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती को लेकर कुछ लोगों को नौकरी का आश्वासन दिया था। उसने न्यू बजरंग नगर में रहने वाले दिनेश पाल (26) को इसकी जानकारी दी थी। ऊषा ने दिनेश को बताया था कि जेएएच में कर्मचारियों के लिए भर्ती निकली है और वह इन भर्तियों पर नौकरी लगाने में मदद कर सकती है। ऊषा ने दिनेश को कहा कि उसकी स्वास्थ्य विभाग में अच्छी पकड़ है।

15 लोगों को दिया नौकरी दिलाने का झांसा

नौकरी की जानकारी मिलने के बाद दिनेश ने अपने साथ- साथ अपने रिश्तेदारों को भी नौकरी दिलाने की सोची। उसने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों से बातचीत कर दिनेश ने ऊषा को बताया कि 15 लोग नौकरी करना चाहते थे।

इसपर ऊषा ने उनसे तीन- तीन लाख रुपए की डिमांड की। फिर दिनेश पाल और उसके परिजनों ने करीब 45 लाख रुपए ऊषा को दे दिए। काफी समय तक नौकरी ना मिलने पर दिनेश को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी महिला ऊषा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जयारोग्य अस्पताल महिला कर्मचारी
  • महिला कर्मचारी ऊषा तिवारी
  • जेएएच अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज