ग्वालियर में मुस्लिम युवकों ने कांवड़ियों पर किया हमला, दो गंभीर 20 पर FIR
Aman Vaishnav | Aug 07, 2026, 12:04 IST
ग्वालियर में कांवड़ियों पर हमला
ग्वालियर में कांवड़ लेने जा रहे कुछ युवकों पर रास्ते में कुछ मुस्लिम युवकों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक के सिर पर गहरी चोट लगी, जिसके कारण उसे कई टांके लगाने पड़े।
समझें क्या है पूरा मामला...
- ग्वालियर में हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों पर हमला हुआ।
- कार और बाइक की मामूली टक्कर से बात बिगड़ी।
- कुछ ही देर में यह हिंसक झड़प में बदल गई।
- हमलावरों ने लाठी, सरिया और हथौड़े से वार किए।
- दो युवक गंभीर घायल हुए, जिसके बाद पुलिस ने 20 लोगों पर केस दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत एक मामूली सड़क हादसे से हुई थी। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि कुछ ही मिनटों में लाठी-डंडे और हथियार निकल आए। पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हुई। इससे कांवड़ियों के साथी और स्थानीय संगठन नाराज हो गए।
d6325005-89f
गाड़ी टकराने से शुरू हुआ विवाद
कार में अरशद खान, गोलू और अकील खान सवार बताए जा रहे हैं। टक्कर मामूली थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में यह बहस हाथापाई तक पहुंच गई।
इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक का हाथ 24 साल के विवेक यादव के सिर से टकरा गया। विवेक के हाथ में भी चोट आई। यही छोटी सी घटना आगे चलकर बड़े हमले की वजह बनी।
d95364ed-5c7
हथौड़े और सरिये से किया हमला
इस हमले में विवेक यादव और शुभम यादव गंभीर रूप से घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवेक के सिर पर हथौड़े से सीधा वार किया गया। इससे उनके सिर पर गहरी चोट आई और कई टांके लगाने पड़े।
दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
6a772153-36f
थाना सीमा पर असमंजस, फिर घेराव
इस देरी से कांवड़ियों के साथी और हिंदू संगठन नाराज हो गए। उन्होंने बहोड़ापुर थाने के सामने सड़क पर जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते यह पूरा इलाका जाम हो गया।
करीब 2 से 3 घंटे तक सड़क पर चक्काजाम रहा। इससे आसपास का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके बाद देर रात जाकर जाम खुल सका। तब तक स्थानीय लोगों में गुस्सा साफ देखा जा सकता था।
20 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस
पुलिस ने कुल 20 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
पहली बार जा रहे हैं कांवड़ यात्रा, तो भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां
एमपी न्यूज: मासूम रोई तो पुलिस ने नाना को समझा किडनैपर, मारपीट का आरोप, बुजुर्ग की मौत
केवल फतवे के आधार पर तलाक नहीं दे सकता मुस्लिम पति - हाईकोर्ट का अहम फैसला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari