नशेड़ी युवक से महिला को बचाने गए कांग्रेस विधायक पर भी हमला, सिकरवार ने उठाए यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

Sanjay Dhiman | Apr 03, 2026, 23:56 IST
Share
gwalior-mla-satish-sikarwar-saves-woman-from-attack
Photograph: (the sootr)

ग्वालियर में नशेड़ी युवक ने महिला पर किया हमला, बचाने गए कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार पर भी किया वार। घायल महिला को विधायक ने अस्पताल पहुंचाया।

ग्वालियर में एक नशेड़ी युवक ने महिला पर जानलेवा हमला किया। इस घटना में कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने मौके पर पहुंचकर महिला को बचाया। नशेड़ी युवक ने विधायक पर भी हमले की कोशिश की, लेकिन विधायक के PSO ने उसे पकड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भीड़ देख रुके थे कांग्रेस विधायक

ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बाहर से गुजर रहे थे। तभी अचानक उनकी नजर सड़क किनारे जमा भीड़ पर पड़ी। विधायक सिकरवार ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरे। एक युवक हाथ में लोहे का नुकीला सूजा लेकर एक महिला को बेरहमी से मार रहा था।

विधायक ने किया महिला का बचाव

विधायक सिकरवार ने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर महिला को बचाया। लेकिन नशे में धुत युवक ने विधायक पर भी हमला करने की कोशिश की। विधायक के PSO और अन्य लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसका सूजा छीन लिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आपसी रंजिश में हुआ था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार घायल महिला का नाम काजल है, जो टेकनपुर की रहने वाली है और स्टेशन पर गुजारा करती है। हमलावर का नाम सचिन सोनी बताया जा रहा है। खबर है कि दोनों ही शराब के नशे में धुत थे। किसी बात पर काजल ने सचिन को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद युवक ने सूजे से महिला पर हमला कर दिया।

विधायक ने पुलिस पर लगाए आरोप

कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के आसपास अनैतिक गतिविधियों को लेकर पुलिस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह सब पुलिस की सांठगांठ से हो रहा है और वह जल्द ही इस मामले की शिकायत ग्वालियर एसपी से करेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी में डेयरी प्रोडक्ट में मिलावटी जहर, दो हजार से ज्यादा सैंपल फेल, ग्वालियर सबसे आगे गांधी जहर, गोडसे बलिदानी- यति नरसिंहानंद ने ग्वालियर में दिया विवादित बयान महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम पर मंथन, उज्जैन को विश्व कालगणना का केंद्र बनाने जुटे वैज्ञानिक भूकंप के झटकों से कांपा जम्मू-कश्मीर, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
Tags:
  • ग्वालियर
  • सोशल मीडिया
  • वायरल
  • जानलेवा हमला
  • आपसी रंजिश
  • कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा