गांधी जहर, गोडसे बलिदानी- यति नरसिंहानंद ने ग्वालियर में दिया विवादित बयान

Aman Vaishnav | Published:
Share
yati narsinghanand godse gandhi gwalior bayan
yati narsinghanand godse gandhi gwalior bayan

जूना अखाड़ा डासना के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने ग्वालियर में महात्मा गांधी को समाज के लिए जहर बताया। उन्होंने नाथूराम गोडसे को बलिदानी और गांधी की हत्या को वध करार दिया। बीजेपी को कांग्रेस से भी ज्यादा जिम्मेदार बताया।

News In Short

  • यति नरसिंहानंद गिरी रविवार, 29 मार्च को ग्वालियर पहुंचे।
  • उन्होंने महात्मा गांधी को समाज के लिए जहर बताया।
  • नाथूराम गोडसे को यति नरसिंहानंद ने अमर बलिदानी कहा।
  • गांधी की हत्या को यति नरसिंहानंद ने वध करार दिया।
  • बीजेपी सरकार पर गोडसे मंदिर रोकने का आरोप लगाया।

ग्वालियर में यति नरसिंहानंद का विवादित बयान

जूना अखाड़ा डासना के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी रविवार को ग्वालियर पहुंचे। वे हिन्दू महासभा (Hindu Mahasabha) कार्यालय गए और वहां पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में एक विवादित बयान दिया। उन्होंने गांधी को समाज के लिए जहर बताया और नाथूराम गोडसे द्वारा की गई हत्या को वध की संज्ञा दी।

गोडसे को बलिदानी क्यों बताया?

यति नरसिंहानंद ने कहा कि वे जयवीर भारद्वाज के निमंत्रण पर गोडसे से जुड़े स्थल पर आए। उन्होंने वीर सावरकर की प्रतिमा को नमन किया और हिन्दू महासभा भवन आना अपने लिए गौरव की बात बताई।

अपने बयान में उन्होंने कहा कि अमर बलिदानी पंडित नाथूराम गोडसे ने सावरकर के बताए रास्ते पर चलकर गांधी का वध किया। उनके अनुसार यह स्वतंत्र भारत का पहला अमूल्य बलिदान था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम वीर विनायक दामोदर सावरकर के सिद्धांतों पर नहीं चले, तो सनातन धर्म जल्दी खत्म हो जाएगा।

गांधी को जहर, गोडसे को नस्तर बताया

महामंडलेश्वर ने कहा कि गांधी और उनके जैसे नेता अपने लोगों को दूसरों के लिए धोखा देते हैं। उनके अनुसार गोडसे उस नस्तर की तरह हैं, जिससे इस कैंसर और जहर का इलाज होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्मियों की ओर से अब तक गोडसे के साथ जो हुआ, उसके लिए वे उनसे क्षमा मांगते हैं।

उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि गांधीवाद देश को बर्बाद करने का, धर्म को नष्ट करने का और हिंदू समाज से विश्वासघात का नाम है।

हर घर में हो गोडसे की तस्वीर

यति नरसिंहानंद ने कहा कि हर सनातनी हिंदू के घर में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा और तस्वीर होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गोडसे का मंदिर बनना चाहिए। उनके अनुसार जो लोग गोडसे का विरोध करते हैं वे गद्दार हैं।

उन्होंने कहा कि वीर सावरकर और नाथूराम गोडसे सनातन धर्म की सबसे प्रज्वलित अग्नि हैं। जो लोग सुविधाओं में रहना चाहते हैं वही उनके विरोधी हैं।

बीजेपी पर लगाया गद्दारी का आरोप

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) यानी बीजेपी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को गोडसे का मंदिर बनाने से रोका गया। इसके लिए उन्होंने बीजेपी सरकार को सीधे जिम्मेदार ठहराया।
उनका तर्क था कि जब कुछ लोग अपने जीवित नेताओं के मंदिर बना रहे हैं, तो गोडसे का मंदिर रोकना निंदनीय है।

उन्होंने बीजेपी को कांग्रेस (Congress) से भी ज्यादा इस मामले में दोषी बताया। उनका कहना था कि कांग्रेस गांधीवादी पार्टी है, यह समझ में आता है। लेकिन जनसंघ, बीजेपी और आरएसएस (Rashtriya Swayamsevak Sangh) खुद को सावरकर के विचारों से जोड़ते हैं। ऐसे में उनके द्वारा गोडसे का मंदिर रोकना एक तरह की गद्दारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार को सावरकर का अनुयायी माना जाता है। इस आधार पर उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर सावरकर-गोडसे के विचारों से दूरी बनाने का आरोप लगाया।

ये खबरें भी पढ़िए...

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ खोला मोर्चा

नरसिंहानंद बोले- मुस्लिम PM बना तो.., पहले भी आए विवादित बयान; इससे क्या हासिल?

एमपी न्यूज: काशी से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का ऐलान- बनेगी चतुरंगिणी सेना

मध्यप्रदेश न्यूज: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • बीजेपी सरकार
  • ग्वालियर
  • भारतीय जनता पार्टी
  • महात्मा गांधी
  • हिंदू महासभा
  • विवादित बयान
  • यति नरसिंहानंद
  • नाथूराम गोडसे
  • जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर