साहब पशु डॉक्टर थे... लेकिन शासन ने लोगों की सेवा में लगाया, अब HC ने लगा दी फटकार
Raj Singh | Mar 15, 2025, 14:20 IST
doctor
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने ग्वालियर नगर निगम में पशु चिकित्सक को स्वास्थ्य अधिकारी बनाए जाने की नियुक्ति को गलत ठहराया और सरकार को कड़ी फटकार लगाई।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने ग्वालियर नगर निगम में डॉ. अनुज शर्मा को स्वास्थ्य अधिकारी बनाए जाने की नियुक्ति पर तीखी टिप्पणी की। न्यायालय ने शासन और नगर निगम के इस कदम को गंभीर गलती करार दिया। अदालत ने यह कहा कि ग्वालियर की जनता को जानवर समझ लिया गया है, क्योंकि एक पशु चिकित्सक को स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई।
ये भी खबर पढ़ें... फर्जी कॉलेजों की मान्यताः मूल फाइलें हाईकोर्ट ने की तलब, छात्रों को मिली राहत
मामले की सुनवाई के दौरान, हाईकोर्ट ने ग्वालियर नगर निगम और मध्य प्रदेश शासन से जवाब तलब किया। न्यायालय ने इसे ग्वालियर की जनता का अपमान मानते हुए डॉ. अनुज शर्मा की नियुक्ति को अवैध ठहराया। अदालत ने आदेश दिया कि डॉ. शर्मा को तुरंत उनके पद से हटा दिया जाए और उन्हें सागर में स्थानांतरित कर दिया जाए।
ये भी खबर पढ़ें... बिना सरकार की अनुमति के बनी नई कृषि उपज मंडी सिर्फ रियल एस्टेट प्रोजेक्ट, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
न्यायालय ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य अधिकारी के पद के लिए आवेदक के पास मानव चिकित्सा (एमबीबीएस) की डिग्री होनी चाहिए, न कि पशु चिकित्सा (वेटरनरी मेडिसिन) की। न्यायालय ने इस नियुक्ति को मध्य प्रदेश सरकार की एक गंभीर गलती बताया और शासन से स्पष्टीकरण मांगा। अदालत ने मामले की गहन जांच की आवश्यकता जताई और 19 मार्च को अगली सुनवाई तय की।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ग्वालियर नगर निगम ने डॉ. अनुज शर्मा को दो साल के लिए स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। हालांकि, डॉ. शर्मा एक पशु चिकित्सक (वेटरनरी डॉक्टर) हैं, और उनके पास मानव चिकित्सा (एमबीबीएस) की डिग्री नहीं है। इस पर डॉ. अनुराधा गुप्ता ने याचिका दायर कर अदालत से इस नियुक्ति को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि स्वास्थ्य अधिकारी के पद के लिए एमबीबीएस डिग्री अनिवार्य है और पशु चिकित्सा (वेटरनरी मेडिसिन) की डिग्री रखने वाला व्यक्ति इस पद के लिए योग्य नहीं हो सकता है।
हाईकोर्ट का आदेश
ये भी खबर पढ़ें... बिना सरकार की अनुमति के बनी नई कृषि उपज मंडी सिर्फ रियल एस्टेट प्रोजेक्ट, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
न्यायालय का तर्क क्या था?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA