दो सगे भाईयों की एक गर्लफ्रेंड, शौक पूरे करने के लिए करते हैं चोरी, अरेस्ट

Amresh Kushwaha | Sept 09, 2024, 10:18 IST
Share
प्रेमिका ने दो भाइयों को बनाया चोर!
प्रेमिका ने दो भाइयों को बनाया चोर!

ग्वालियर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, जो सगे भाई हैं और एक ही लड़की से प्यार करते हैं। उन्होंने तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

ग्वालियर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने तीन चोरी की वारदातों का अंजाम दिया है। पुलिस को सबसे ज्यादा आश्चर्य तब हुआ जब उन्हे पता चला कि दोनों चोर सगे भाई हैं और एक ही लड़की से प्यार करते हैं। वे दोनों उसे अपनी गर्लफ्रेंड समझते हैं और उसके महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे। दोनों में से एक शराब और दूसरा स्मैक के नशे का आदी है।

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी

हस्तिनापुर थाना पुलिस ने दो भाइयों के चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे। पुलिस ने फिलहाल तीन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आशंका है कि इन दोनों भाइयों से 10 से 15 और चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

एसडीओपी ने थाना पुलिस को किया था अलर्ट

बेहट सर्कल में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसडीओपी संतोष पटेल ने थाना पुलिस को अलर्ट किया था। हस्तिनापुर थाना प्रभारी राजकुमार राजावत को कुछ संदेहियों के नाम मिले, जिन पर उन्होंने साइबर सेल ब्रांच की मदद से जांच की और साइबर रिपोर्ट के बाद संदेह और मजबूत हो गया।

पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि दो संदेही फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों सगे भाई है। उनकी पहचान रवि धानुक (20) और विशाल धानुक (23) के रूप में हुई है। पूछताछ में हस्तिनापुर की दो और उटीला की एक चोरी का खुलासा हुआ है।

लड़की के प्यार में पड़कर बन गए चोर

एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने दोनों चोरों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे शुरू से चोर नहीं थे, लेकिन एक लड़की के प्यार में पड़कर वे चोर बन गए। दोनों भाई उस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड मानते हैं, जो पहले वहीं रहती थी लेकिन अब दिल्ली में रहती है। उन्होंने बताया कि वे उसके हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल के खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी करते हैं, जैसे कि कपड़े, मेकअप और अन्य खर्चे। उन्होंने कहा कि पहले उसके खर्च कम थे, इसलिए वे कभी-कभार चोरी करते थे, लेकिन अब उसके खर्च बढ़ गए हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा चोरी करनी पड़ती है।

चोरों से यह समान हुआ बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार चोरों से एक मोटरसाइकिल, सात एंड्रॉयड मोबाइल, 200 ग्राम चांदी, 15 हजार रुपए नकद और 2 लाख 75 हजार रुपए का सामान बरामद किया है। यह सामान वह था जिसे वे बेच नहीं पाए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • Gwalior Police
  • ग्वालियर पुलिस
  • मध्य प्रदेश में चोरी की वारदात
  • हस्तिनापुर थाना पुलिस
  • Hastinapur Police Station
  • बेहट सर्कल
  • Beht Circle
  • साइबर सेल ब्रांच
  • Cyber Cell Branch
  • ग्वालियर चोर गिरोह
  • Gwalior thief gang
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं