ग्वालियर में दोस्त ने छात्रा से किया रेप, वीडियो बनाकर लूटे 22 लाख
Raj Singh | Dec 17, 2024, 14:06 IST
RAPE
ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 19 साल की छात्रा के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने रेप किया और उसके दोस्तों ने इसका वीडियो बना लिया।
Bhopal. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 19 साल की छात्रा के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने रेप किया और उसके दोस्तों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से अलग-अलग किश्तों में 22 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब पैसों की मांग बंद नहीं हुई तो छात्रा परेशान हो गई और इसकी शिकायत की।
आरोपी लवकुश ने छात्रा के साथ रेप किया और उसके भाई और दोस्त ने वीडियो बना लिया। इसके बाद वे पैसों की मांग करने लगे। छात्रा अपने रिश्तेदार के घर की तिजोरी से पैसे चुराकर उन्हें देती रही। जब पैसों की मांग बंद नहीं हुई तो छात्रा परेशान हो गई। जब छात्रा का सब्र टूट गया तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके भाई व दोस्तों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे छात्रा से ऐंठी गई रकम और दुष्कर्म का वीडियो बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि छात्रा और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस आरोपी से छात्रा से ब्लैकमेल की गई रकम भी बरामद करने का प्रयास कर रही है।
छात्रा के फूफा जमीन कारोबारी हैं, इसलिए घर की तिजोरी में काफी रकम रखी हुई थी। छात्रा यह रकम चोरी करके चुपके से आरोपियों को देती रही। जब पैसों की मांग बंद नहीं हुई तो छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी सच्चाई बता दी। अब पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
भाई-दोस्त के साथ दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। पास में ही रहने वाले आरोपी ने किसी तरह उससे दोस्ती कर ली और फोन पर बातें करने लगा। इसके बाद एक दिन जब छात्रा घर पर अकेली थी तो आरोपी अपने भाई और दो दोस्तों के साथ उसके घर पहुंच गया और घटना को अंजाम दिया।
तिजोरी से पैसे चुराकर देती थी पैसा
मामले में आरोपी गिरफ्तार
छात्रा के फूफा जमीन कारोबारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari