जमीन की डील में रिटायर्ड फौजी को लगाया दो करोड़ का चूना, दंपती और सर्विस प्रोवाइडर पर FIR
Vikram Jain | Sept 14, 2024, 13:07 IST
Gwalior Retired soldier loses 2 crore in land deal
ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी से ठगी का मामला सामने आया है। यहां जमीन का सौदा कर एक दंपती और सर्विस प्रोवाइडर ने रिटायर्ड फौजी को दो करोड़ की चपत लगा दी। जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जमीन के सौदे के मामले में रिटायर्ड आर्मी जवान (retired army soldier) से दो करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। यहां दंपती और सर्विस प्रोवाइडर ने मिलकर रिटायर्ड फौजी को चूना लगाया। ठगी का उस समय पता लगा जब रिटायर्ड फौजी ने खुद रजिस्टार के पास जानकारी लो और सामने आया कि अब तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। मामले में पीड़ित फौजी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि गोला का मंदिर स्थित आदर्श नगर के रहने सत्येन्द्र सिंह राजावत आर्मी से रिटायर्ड जवान हैं, रिटायर्ड होने के बाद वह प्रॉपर्टी का काम कर रहे हैं। साल 2023 में उनकी मुलाकात शिव नारायण शर्मा और उनकी पत्नी वंदना शर्मा से हुई थी। इनके बीच दंपति की सेथरी गांव शनिचरा रोड वाली जमीन के सौदे की बात हुई, जमीन का सौदा 70 लाख रुपए बीघा के हिसाब से पक्का हुआ था। सौदा तय होने के बाद उन्होंने साठ लाख रुपए देकर एग्रीमेंट किया था।
इस सौदे के बाद वंदना शर्मा के कहने पर रजिस्ट्री के लिए सत्येन्द्र सिंह सर्विस प्रोवाइडर अभय लिमये से मिलने गए थे। सर्विस प्रोवाइडर ने सत्येन्द्र सिंह से स्लाट बुकिंग के नाम पर 30 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद सर्विस प्रोवाइडर ने कई दिनों तक चक्कर लगाए। इसके बाद रजिस्ट्री करने के लिए बुलाया गया। यहां पर वंदना शर्मा और पति शिव नारायण शर्मा को एक करोड़ रुपए देकर रजिस्ट्रार के सामने साइन कराई गई। इस दौरान शेष राशि जमीन के सीमाकंन और कब्जा देते समय देना तय हुआ। इसके बाद वह रिटायर्ड फौजी को चक्कर कटवाते रहे।
इसके बाद सामने आया जिन पेपरों पर उसके हस्ताक्षर लिए थे वह जमीन एक लोन के बदले में बैंक में बंधक बनाई गई है। इसका पता चलते ही पीड़ित चौंक गया और सीधे सौदा करने वाले पति पत्नी के पास पहुंचा, इसके बाद दोनों ने पैसा वापस करने से इनकार करते हुए धमकी दी। साथ ही रिटायर्ड फौजी रजिस्ट्री के लिए परेशान हो गया तो खुद ही रजिस्टार के पास पहुंच गया। पता चला कि उसके नाम रजिस्ट्री नहीं की गई है।
मामले में पीड़ित रिटायर्ड आर्मी जवान सत्येन्द्र सिंह राजावत ने विश्वविद्यालय थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानें पूरा मामला
सर्विस प्रोवाइडर ने लगवाए कई दिन तक चक्कर
बंधपत्र पर कराए हस्ताक्षर
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari