ग्वालियर में बड़ा हादसा, मंदिर से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Aman Vaishnav | Mar 27, 2026, 09:13 IST
Share
gwalior road accident scorpio hits auto
gwalior road accident scorpio hits auto

ग्वालियर के बस स्टैंड के पास आज (27 मार्च) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने मंदिर से लौट रहे परिवार के ऑटो को टक्कर मार दी। इस खतरनाक हादसे में पांच लोगों की जान चली गई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार, 27 मार्च की सुबह एक बड़ा हादसा (दुर्घटना) हो गया। एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने अनियंत्रित होकर ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा इतना खतरनाक था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हुई।

घायलों में एक बच्चा भी शामिल

जानकारी के मुताबिक ये हादसा सुबह तीन बजे के करीब बस स्टैंड के पास हुआ था। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार एक परिवार शीतला माता मंदिर से ऑटो में लौट रहा था। तभी स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह से टूट-फूट गया। उसमें सवार लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला।

7b1a41fe-d6b
7b1a41fe-d6b

पुलिस कर रही थी पीछा

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। इसके बाद पुलिस उसका पीछा कर रही थी। भागते वक्त स्कॉर्पियो ने रास्ते में एक ऑटो को भी टक्कर मार दी।

CSP अतुल कुमार सोनी ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। चार लोगों का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। वहीं स्कॉर्पियो चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल किया जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए... शादी के नाम पर युवक ने 40 महिलाओं को ठगा, 6 ने बिछाया जाल, इंदौर में धरा गया मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम को सुलझाने में क्यों हो रही हैं मुश्किलें? ग्वालियर न्यूज: इंदौर पेंटहाउस विवाद में बाप-बेटे ने मचाया उत्पात, इंफोसिस की महिला इंजीनियर को कार से कुचला एमपी न्यूज: छिंदवाड़ा में सड़क हादसा: CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
Tags:
  • एमपी न्यूज
  • ग्वालियर न्यूज
  • ग्वालियर
  • सड़क हादसा
  • दुर्घटना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा