ग्वालियर में तेज आंधी से गिरी मकान की दीवार, 4 की मौत, 1 घायल
Amresh Kushwaha | Jun 14, 2025, 10:12 IST
gwalior-storm-wall-collapse
ग्वालियर के बहोड़ापुर में तेज आंधी के कारण मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अभी मामले की जांच जारी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक दुखद घटना घटी है। यहां तेज आंधी के कारण एक मकान की दीवार गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना न्यू लोहा मंडी के पास हुई, जहां तेज आंधी के साथ बारिश भी हो रही थी।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश के 9 नगरीय निकायों में होने वाले हैं पार्षद उपचुनाव, 7 जुलाई को मतदान, 10 को मतगणना
ये खबर भी पढ़िए...अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भोपाल में एक्शन, एयरपोर्ट के पास वाले 27 मैरिज गार्डनों को नोटिश
मृतकों की पहचान जावेद (32), इजरायल (40) और मफरत (35) के रूप में हुई है। ये लोग उसी मकान के पास खड़े थे, जब दीवार गिरी। गंभीर रूप से घायल हुए मकान मालिक महेंद्र इंगले की मौत जेएएच हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान हो गई है। वहीं माहिर (20) नाम के युवक का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में BJP सांसदों-विधायकों को मोबाइल से दूरी, टाइम मैनेजमेंट से लेकर भाषण कला तक की मिलेगी ट्रेनिंग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मलबे से घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीलाल चंदवानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है। उनका कहना था कि इस हादसे में दीवार की सिंगल ईंटों से बनी संरचना ने आंधी का सामना नहीं किया, जिससे यह घटना हुई।
thesootr links
gwalior | Storm | MP News | MP News Update
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश के 9 नगरीय निकायों में होने वाले हैं पार्षद उपचुनाव, 7 जुलाई को मतदान, 10 को मतगणना
तेज आंधी से गिरी दीवार
ग्वालियर-चंबल अंचल में पिछले 24 घंटों से तेज आंधी और बारिश हो रही थी। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। बहोड़ापुर में हुआ हादसा इस बढ़ती मौसम की तबाही का हिस्सा माना जा रहा है। दीवार सिंगल ईंटों से बनी थी, जो आंधी का सामना नहीं कर पाई और गिर पड़ी। हादसे के समय दीवार के नीचे आठ लोग दब गए, जिनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का चल रहा इलाज
ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में BJP सांसदों-विधायकों को मोबाइल से दूरी, टाइम मैनेजमेंट से लेकर भाषण कला तक की मिलेगी ट्रेनिंग
मौके पर पहुंची सहायता टीम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
gwalior | Storm | MP News | MP News Update
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari