ग्वालियर व्यापार मेला 2025-26: दुकान ब्लैक करने पर लगेगा 1 लाख का जुर्माना
Ramanand Tiwari | Nov 13, 2025, 22:05 IST
gwalior-trade-fair-2025-26
माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेला प्राधिकरण व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है। दुकान आवंटन प्रक्रिया भी जारी है। इस बीच प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दुकानों को ब्लैक में आवंटन पर जुर्माना लगेगा।
Gwalior. माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। मेला प्राधिकरण ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सौ साल पुराने इस मेले के लिए दुकान आवंटन की प्रक्रिया भी जारी है। इसके साथ ही प्रशासन ने सख्त चेतावनी भी जारी की है। किसी दुकान को ब्लैक में देने पर भारी जुर्माना लगेगा। दोषी दुकानदार का नाम ब्लैकलिस्ट में डाला जाएगा।
हर साल मेला परिसर में करीब 200 दुकानें खाली रह जाती हैं। प्रशासन ने तय किया है कि ऐसी दुकानों को खादी ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प और स्वसहायता समूहों को आवंटित किया जाएगा।
ग्वालियर के संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने 'द सूत्र' से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि अब तक 1250 दुकानों का आवंटन पूरा हो चुका है। इस साल दुकान आवंटन शुल्क में 10% बढ़ोतरी की गई है।
ऑनलाइन फ्रॉड: सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज दहाड़-2 में रोल दिलाने के नाम पर ठगी
वर्ष 2025-26 के लिए दुकान आवंटन की प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 14 अक्टूबर से शुरू की गई थी। हालांकि अब तक सिर्फ 60% दुकानें ही आवंटित हो पाई हैं। शेष 40% दुकानों के लिए पोर्टल दोबारा खोला जा रहा है ताकि और व्यापारी आवेदन कर सकें।
भोपाल मेट्रो के ट्रायल के बाद CMRS ने किया निरीक्षण, नवंबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
मेला प्रशासन ने घोषणा की है कि व्यापारी 14 से 21 नवंबर 2025 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे। यह दुकान पाने का अंतिम अवसर होगा।
कमिश्नर ने मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को साफ-सफाई, झूला सेक्टर में लापरवाही न करने के निर्देश दिए। नगर निगम को परिसर की स्वच्छता समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आकर्षक बनाने के लिए भी विशेष योजना तैयार की जा रही है।
Top News : खबरें आपके काम की
नगर निगम की ढिलाई पर प्रशासन ने दो राजस्व कर संग्राहकों को निलंबित किया है। एक अधिकारी का 10 दिन का वेतन काटा गया है। आयुक्त ने चेतावनी दी है कि मेले की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मौसम पूर्वानुमान (13 नवंबर): मध्यप्रदेश का चढ़ेगा पारा, उत्तर भारत में बर्फबारी का अलर्ट
ग्वालियर व्यापार मेला शहर की ऐतिहासिक पहचान और मध्य भारत का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। हर साल लाखों पर्यटक और व्यापारी यहां आते हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। प्रशासन का उद्देश्य आयोजन को पारदर्शी और अनुशासित बनाना है। इससे व्यापारी और आम जनता को बेहतर अनुभव मिलेगा।
खाली दुकानों पर मिलेगा खादी
ग्वालियर के संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने 'द सूत्र' से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि अब तक 1250 दुकानों का आवंटन पूरा हो चुका है। इस साल दुकान आवंटन शुल्क में 10% बढ़ोतरी की गई है।
ऑनलाइन फ्रॉड: सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज दहाड़-2 में रोल दिलाने के नाम पर ठगी
एमपी ऑनलाइन पोर्टल से हो रहा है आवेदन
भोपाल मेट्रो के ट्रायल के बाद CMRS ने किया निरीक्षण, नवंबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
14 से 21 नवंबर तक दोबारा खुला रहेगा पोर्टल
दुकान ब्लैक या किराए पर दी तो लगेगा जुर्माना
मनोज खत्री ने कहा कि दुकानदार ने दुकान किराए पर दी या बेची, तो 1 लाख जुर्माना लगेगा। साथ ही, ऐसे दुकानदारों को अगले पांच सालों तक ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर सख्त निगरानी
Top News : खबरें आपके काम की
लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई
मौसम पूर्वानुमान (13 नवंबर): मध्यप्रदेश का चढ़ेगा पारा, उत्तर भारत में बर्फबारी का अलर्ट
व्यापार और पर्यटन दोनों के लिए अवसर
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग