सिंधिया के पास एक पिस्टल और दो राइफल, प्रशासन ने थमाया नोटिस, अब एक हथियार करना होगा सरेंडर

Sandeep Kumar | Sept 11, 2024, 20:01 IST
Share
Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia

ग्वालियर में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 50 शस्त्र लाइसेंसधारी ऐसे है जिनके पास दो से अधिक शस्त्र हैं। यानी एक व्यक्ति अधिकतम दो शस्त्र रख सकता है, लेकिन यहां सरकारी आंकड़ों के उलट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास दो से ज्यादा हथियार है।

केंद्र की मोदी सरकार ( Modi government ) ने हथियार रखने को लेकर एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें एक व्यक्ति अपने पास दो हथियार ही रख सकेगा। यदि तीसरा हथियार (third weapon ) सरेंडर नहीं किया जाता है, तो वह अवैध माना जाएगा। नए नियम में एक व्यक्ति अधिकतम दो हथियार ही रख सकता है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर में 50 शस्त्र लाइसेंसधारी हैं, जिनके पास दो से अधिक शस्त्र हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री के पास दो से अधिक शस्त्र है। अब उन्हें एक शस्त्र सरेंडर करना होगा। ग्वालियर जिला प्रशासन ( Gwalior District Administration ) ने ऐसे सभी 50 शस्त्र लाइसेंसधारकों को नोटिस भेजे हैं।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

केंद्रीय मंत्री सिंधिया को जिला प्रशासन का नोटिस

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) को ग्वालियर जिला प्रशासन (district administration ) ने नोटिस भेजा है। केंद्रीय मंत्री को इस नोटिस के माध्यम से आर्म्स एक्ट के उल्लंघन को लेकर शस्त्र सरेंडर करने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के पास कई शस्त्र हैं।

ये खबर भी पढ़िए...सिंधिया ने गडकरी से की मुलाकात, घंटेभर हुई बात... गुना, शिवपुरी, चंदेरी, चाचौड़ा और कोलारस विधायक भी रहे साथ

शस्त्र के लिए 1200 आवेदन लंबित

ग्वालियर एसपी ने शस्त्र के लिए आए 250 आवेदन वापस कर दिए हैं। वहीं 1200 आवेदन अपर कलेक्टर कार्यालय में लंबित हैं। इन आवेदनों को छह महीने से ज्यादा समय बीत गया है। लाइसेंस के लिए लोगों द्वारा लगातार आवेदन भेजे जा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा मिल रही है। नेताओं की सिफारिशों पर शास्त्र के लिए आवेदन आ रहे हैं। एडीएम टीएन सिंह के अनुसार तीन शस्त्र लाइसेंसधारकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ग्वालियर एसपी
  • Gwalior district Administration
  • लाइसेंसधारी
  • आर्म्स नियमों उल्लंघन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज