हमीदिया कॉलेज के पास की मस्जिद-मजार पर विवाद, प्रिंसिपल बोलीं-अजान से पढ़ाई में डिस्टर्ब
Rohit Sahu | Jun 17, 2025, 09:48 IST
hamidia college principle
हमीदिया कॉलेज की प्रिंसपल ने मस्जिद से आने वाली आवाजों और मजार पर जुटने वाली भीड़ को लेकर शिकायत की है। कॉलेज का कहना है कि इससे छात्रों को पढ़ाई में बाधा हो रही है।
हमीदिया कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पलता चौकसे ने उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस अनुपम राजन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कॉलेज की समस्याएं साझा कीं। प्रिंसिपल ने इस दौरान कॉलेज परिसर के पास बनी मस्जिद में होने वाली अजान को लेकर भी शिकायत की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अजान की आवाजें आती हैं, जिससे छात्र-छात्राओं का ध्यान भटकता है। यह परेशानी NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सामने आई है।
कॉलेज के पास एक मजार भी है, जिसे स्थानीय लोग पारिवारिक बता रहे हैं। यहां भी माइक का उपयोग किया जाता है, जिसकी वजह से क्लास के दौरान पढ़ाई में समस्या आती है। प्रिंसिपल ने बताया कि लगातार आने-जाने और तेज आवाज से पढ़ाई का महौल प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़ें...सरकारी मकान में बनी अवैध मजार पर बवाल, मंत्री-अफसरों की नाक के नीचे हो गया बड़ा खेल
प्राचार्य चौकसे ने यह भी बताया कि यदि मजार की विवादित जमीन कॉलेज की पुष्टि होती है, तो उसे खेल मैदान में परिवर्तित करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले त्योहारों पर परिसर की सुरक्षा और अनुशासन को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
यह भी पढ़ें...हमीदिया में डॉक्टरों पर हमला, हथियार लेकर पहुंचे 30-40 लोग, सीएम से मांगी सुरक्षा
कॉलेज प्रशासन ने एनसीसी विंग को इस तरफ शिफ्ट किया है, ताकि छात्र कम प्रभावित हों। प्रिंसिपल चौकसे ने स्पष्ट कहा कि कॉलेज प्रशासन केवल समस्याएं उजागर कर सकता है, निर्णय और कार्रवाई का जिम्मा शासन का है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
मस्जिद का गेट कॉलेज की ओर खुलता है
Hamidia college की प्रिंसिपल ने कहा कि मस्जिद का एक द्वार कॉलेज परिसर की ओर खुलता है। मस्जिद के गेट के की वजह से बाहर के लोगों की आवाजाही कॉलेज में बनी रहती है। इससे अनुशासन पर असर पड़ता है और सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंता बढ़ जाती है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने मांग की है कि प्रशासन स्पष्ट करे कि यह मस्जिद कॉलेज की जमीन पर है या नहीं।
मजार से भी क्लासरूम तक पहुंचती माइक की आवाजें
यह भी पढ़ें...सरकारी मकान में बनी अवैध मजार पर बवाल, मंत्री-अफसरों की नाक के नीचे हो गया बड़ा खेल
कॉलेज जमीन की स्थिति साफ हो तो खेल मैदान बनेगा
यह भी पढ़ें...हमीदिया में डॉक्टरों पर हमला, हथियार लेकर पहुंचे 30-40 लोग, सीएम से मांगी सुरक्षा
कॉलेज कुछ नहीं कर सकता, कार्रवाई शासन का जिम्मा
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari