हमीदिया में डॉक्टरों पर हमला, हथियार लेकर पहुंचे 30-40 लोग, सीएम से मांगी सुरक्षा

Rohit Sahu | Mar 09, 2025, 14:17 IST
Share
doctor attacks
doctor attacks

भोपाल के हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में डॉक्टरों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन डॉक्टर घायल हो गए। अस्पताल में लगभग 30-40 लोग हथियार लेकर पहुंचे थे।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में डॉक्टरों पर हमले की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन डॉक्टर घायल हो गए। शनिवार रात करीब 30-40 लोग हथियार लेकर पहुंचे और डॉक्टरों पर हमला कर दिया है। घटना के बाद से डॉक्टरों में डर महौल है, उन्होंने राज्य सरकार से सुरक्षा बढ़ाने और हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।

हमीदिया अस्पताल में बढ़ी सुरक्षा चिंता

राजधानी के हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में शनिवार देर रात मरीज की मौत के बाद हंगामा हुआ। गुस्साए परिजनों और भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन डॉक्टर घायल हो गए। जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

आईसीयू में अचानक हुआ हमला

घटना शनिवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। आईसीयू-3 (ICU-3) में भर्ती डॉली बाई नाम की मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद मरीज के परिजन भड़क गए और डॉक्टरों से मारपीट करने लगे। कुछ देर में हथियारों से लैस लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टरों पर हमला कर दिया। इस दौरान आईसीयू (ICU) में करीब 10 से ज्यादा डॉक्टर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: हार्टअटैक के नाम पर भोपाल में निजी अस्पताल कर रहे आयुष्मान कार्ड धारकों से अवैध वसूली

जूडा अध्यक्ष ने क्या कहा?

जूडा (JUDA) के अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप गुप्ता ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि हम पहले भी सीएम (CM), डिप्टी सीएम, पुलिस कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी महिला डॉक्टर की कार में तोड़फोड़ हो चुकी है। कई बार अस्पताल परिसर में संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं।

hamidia
hamidia

डॉक्टरों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

इस हमले के बाद डॉक्टरों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की अपील की। गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College) के प्रभारी डीन आर.पी. कौशल ने बताया कि गंभीर मरीज की मौत के बाद परिजन आईसीयू में घुस आए और डॉक्टरों पर हमला कर दिया। इस घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ लोग डॉक्टरों को पीट रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर रही है।

hamidia doctor attacks-113341_1741501722
hamidia doctor attacks-113341_1741501722

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

हमीदिया के डॉक्टरों ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई, तो भविष्य में इमरजेंसी सेवाएं (Emergency Services) प्रभावित हो सकती हैं। इस तरह की घटनाएं अस्पताल में कई बार हो चुकी हैं। ऐसे में डॉक्टर कैसे काम कर पाएंंगे।

यह भी पढ़ें: अब डॉक्टर नहीं रोबोट करेंगे सर्जरी! नहीं लगेगा एक भी रुपया, एम्स भोपाल में हुआ कमाल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Hamidia Hospital
  • हमीदिया अस्पताल
  • हमीदिया हॉस्पिटल
  • हमीदिया अस्पताल न्यूज
  • hamidia
  • हमीदिया की सुरक्षा
  • mp doctors safety
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा