हमीदिया अस्पताल की दीवार पर हरा रंग पोतकर लगाए हरे झंडे, जूडा पहुंच गया थाने
Rohit Sahu | Jul 05, 2025, 10:48 IST
hamidia college
भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर में हरा झंडा लगाने और गतिविधियों को लेकर विवाद हो गया। डॉक्टरों के विरोध पर कहासुनी हुई, पुलिस को दखल देना पड़ा। जूडा ने थाने और अस्पताल प्रबंधन से शिकायत दर्ज कराई है।
भोपाल के हमीदिया अस्पताल के परिसर में धार्मिक गतिविधियों को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। शुक्रवार को ब्लॉक-2 के पीछे इमरजेंसी के पास कुछ बाहरी लोगों ने दीवार पर हरे रंग से पेंट कर दिया। पेंट करने के बाद दिवार पर हरे रंग के झंडे भी लगा दिए। धार्मिक एक्टिविटी देखकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया।
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JUDA) ने इस पूरे मामले को गंभीर सुरक्षा और अनुशासन का उल्लंघन बताते हुए थाने और अस्पताल प्रशासन से शिकायत की है। जूडा अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गुप्ता ने कहा कि बाहरी गतिविधियां अस्पताल की शांति और मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
यह कोई पहला मौका नहीं है, जब हमीदिया अस्पताल परिसर में धार्मिक अतिक्रमण की खबर सामने आई हो। पिछले वर्ष लाइब्रेरी के पास बनी मजार को बढ़ाने को लेकर भी विवाद हुआ था।
उस दौरान सिटी एसडीएम ने अतिक्रमण की जांच की थी और परिसर में अवैध निर्माण चिह्नित भी किए गए थे। इसके बाद गांधी मेडिकल कॉलेज, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में कड़ी कार्रवाई की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
यह भी पढ़ें...लैपटॉप के पैसों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का बेतुका बयान, बोले-पिता चिलम में उड़ा देंगे
करीब एक दशक पहले तक हमीदिया अस्पताल परिसर में केवल ढाई सीढ़ी मस्जिद, एक छोटा हनुमान मंदिर, एक मस्जिद और दो मजारें थीं। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।
बीते दस सालों में यहां तीन नए मंदिर बन गए हैं। आरोप है कि बाहरी लोगों ने पुराने मंदिर की आड़ में समिति बनाकर दूसरे मंदिर खड़े कर दिए।
इसी तरह, एडमिन ब्लॉक के पास स्थित एक छोटी मजार को भी धीरे-धीरे बड़ी मस्जिद में बदल दिया गया है। यह सब अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही या मिलीभगत का नतीजा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें...एम्स भोपाल में उथल-पुथल, डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने दिया इस्तीफा, सामने आया बड़ा कारण
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
हमीदिया अस्पताल न्यूज | हमीदिया की सुरक्षा | अवैध धार्मिक स्थल | Hamidia hospital news | Bhopal News | Mandir Masjid | MP News
जूनियर डॉक्टरों ने जताया विरोध
जूनियर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने धार्मिक एक्टिविटी करने से रोका तो विरोध खड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई। हालात काबू से बाहर न हो जाएं, इसलिए पुलिस को दखल देना पड़ा।
जूडा ने थाने में दी जानकारी
हमीदिया परिसर में धार्मिक अतिक्रमण का विवाद पुराना
उस दौरान सिटी एसडीएम ने अतिक्रमण की जांच की थी और परिसर में अवैध निर्माण चिह्नित भी किए गए थे। इसके बाद गांधी मेडिकल कॉलेज, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में कड़ी कार्रवाई की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
यह भी पढ़ें...लैपटॉप के पैसों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का बेतुका बयान, बोले-पिता चिलम में उड़ा देंगे
हमीदिया में हुआ मंदिरों और मजारों की संख्या में इजाफा
बीते दस सालों में यहां तीन नए मंदिर बन गए हैं। आरोप है कि बाहरी लोगों ने पुराने मंदिर की आड़ में समिति बनाकर दूसरे मंदिर खड़े कर दिए।
इसी तरह, एडमिन ब्लॉक के पास स्थित एक छोटी मजार को भी धीरे-धीरे बड़ी मस्जिद में बदल दिया गया है। यह सब अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही या मिलीभगत का नतीजा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें...एम्स भोपाल में उथल-पुथल, डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने दिया इस्तीफा, सामने आया बड़ा कारण
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
हमीदिया अस्पताल न्यूज | हमीदिया की सुरक्षा | अवैध धार्मिक स्थल | Hamidia hospital news | Bhopal News | Mandir Masjid | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari