हनुमान धाम जाम सांवली ट्रस्ट भंग, अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे सदस्य
Jitendra Shrivastava | Aug 10, 2024, 17:03 IST
thesootr
हाईकोर्ट ने प्रसिद्ध हनुमान धाम जाम सांवली ट्रस्ट को भंग कर दिया है। ट्रस्ट के 24 में से 17 सदस्य पिछले दिनों अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाए थे। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा, जहां से हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए ट्रस्ट को भंग कर दिया।
JABALPUR. हाईकोर्ट ने प्रसिद्ध हनुमान धाम जाम सांवली ट्रस्ट को भंग कर दिया है। ट्रस्ट के 24 में से 17 सदस्य पिछले दिनों अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाए थे। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा, जहां से हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए ट्रस्ट को भंग कर दिया।
पांढुर्णा की सौंसर तहसील स्थित हनुमान धाम जाम सांवली के ट्रस्ट पर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। इसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने अध्यक्ष धीरज चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। 17 सदस्य चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। अब हाईकोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए ट्रस्ट को भंग कर दिया है।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दादारावजी बोबडे की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट ने यह फैसला दिया है। अदालत ने कहा, ट्रस्ट सक्षम प्राधिकारी द्वारा पंजीकृत नहीं था। सौंसर एसडीएम को पंजीयक, लोक न्यास की शक्तियों का प्रत्यायोजन कलेक्टर ने नहीं किया था, इसलिए ट्रस्ट को भंग कर नियमावली को खारिज किया जाता है। कोर्ट के फैसले के बाद ट्रस्ट में कई बदलाव होंगे।
नियम कहता है कि साधारण सभा की बैठक में एजेंडा लाकर बहुमत से नए सदस्यों को जोड़ा जा सकता है, लेकिन अध्यक्ष ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने 22 नवंबर 2023 ट्रस्ट की बैठक के बाद 12 नए लोगों आजीवन सदस्य बनाने का प्रस्ताव पारित कर अनुमोदन के लिए एसडीएम को भेजा था। इनकी नियुक्ति पर अन्य सदस्यों ने आपत्ति जताई थी।
अध्यक्ष के खिलाफ 17 सदस्य लाए थे अविश्वास प्रस्ताव
कोर्ट ने ये कहा...
ये है मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari