हरदा में वर्दीधारी ने महिला को किया संबंध बनाने के लिए मजबूर, FIR दर्ज

Raj Singh | Nov 19, 2024, 11:51 IST
Share
HARDA MP
HARDA MP

हरदा जिले के कोतवाली थाने में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कांस्टेबल पर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप है। पीड़िता ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया है।

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के कोतवाली थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर एक महिला ने दर्ज कराई है। पीड़िता ने सोमवार देर रात थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने हेड कांस्टेबल पर छेड़छाड़ करने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। हालांकि, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

2 दिन पहले आत्महत्या करने की कोशिश

32 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि वह 29 सितंबर से अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने बताया कि बार-बार की अनदेखी और न्याय न मिलने से वह इतनी हताश हो गई थी, और 2 दिन पहले उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, इसकी जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समय रहते पीड़िता की जान बचा ली। इसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला थाना पुलिस ने अब आरोपी हेड कांस्टेबल शिवशंकर चौरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

इस घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल शिवशंकर चौरे अपने परिवार के साथ उसकी कॉलोनी में रहता है, जिसके चलते उसका अक्सर उनके घर आना-जाना लगा रहता था। पिछले कुछ महीनों से आरोपी उसे अश्लील इशारे कर रहा था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके पति को झूठे केस में फंसाने और उसकी नौकरी छीन लेने की धमकी दी।
रेप के आरोपी राजेश सोरते ने क्या फर्जी जाति प्रमाण पत्र से ली नौकरी?

'बदनाम करने की दी धमकी'

पीड़िता ने आगे बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन आरोपी हेड कांस्टेबल ने उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजे थे। जबकि नवरात्रि से एक दिन पहले आरोपी की पत्नी ने उसे एक मटका दिया था, जो गलती से टूट गया। इसके बाद जब वह नया मटका देने आरोपी के घर गई तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। आरोपी ने इस मौके का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और उसके चरित्र पर सवाल उठाकर बदनाम करने की धमकी दी।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले पीड़िता ने पति के ड्यूटी पर चले जाने के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन महिला को बचा लिया गया था।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश के हरदा जिले में क्या घटना हुई?
    हरदा जिले के कोतवाली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
  2. पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की?
    पीड़िता ने 29 सितंबर से अधिकारियों के पास शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने और बार-बार की अनदेखी के कारण वह इतनी हताश हो गई थी कि 2 दिन पहले उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
  3. हेड कांस्टेबल पर क्या आरोप हैं?
    पीड़िता का आरोप है कि हेड कांस्टेबल शिवशंकर चौरे ने उसे अश्लील इशारे किए, शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
  4. पुलिस ने अब तक क्या कदम उठाया है?
    पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • हरदा
  • हरदा पुलिस अधीक्षक
  • हरदा का मामला
  • महिला से छेड़छाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज