SADHVI-HARSHA-1024x574-317555
एक बार फिर चर्चा में हर्षा रिछारिया, कहा-महिलाओं के लिए कोई आश्रम सुरक्षित नहीं
Aman Vaishnav | Updated:
हर्षा रिछारिया, साध्वी हर्षा रिछारिया
पूर्व मॉडल और इंफ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षानंद गिरि (हर्षा रिछारिया) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कोई आश्रम सुरक्षित नहीं है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- साध्वी हर्षानंद गिरि गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन पहुंचीं थीं।
- उन्होंने अपने गुरु महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि से आशीर्वाद लिया।
- उन्होंने कहा कि कोई भी आश्रम महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।
- उनका कहना है कि जो संत बेटी मानकर सुरक्षा की गारंटी दे, वे उसी आश्रम में रहेंगी।
- पार्लर जाने की आलोचना पर उन्होंने भी अपनी बात रखी।
यहां उन्होंने अपने गुरु महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में हर्षा रिछारिया ने कई अहम बातें कहीं।
बता दें कि गुरु पूर्णिमा का दिन संतों और शिष्यों के लिए खास माना जाता है। इसी मौके पर साध्वी हर्षानंद ने अपने गुरु के प्रति आभार जताया।
साथ ही हर्षा रिछारिया ने अपने जीवन और संन्यास से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए। उनकी बातचीत का बड़ा हिस्सा महिलाओं की सुरक्षा और आश्रम व्यवस्था पर केंद्रित रहा।
आश्रम पूरी तरह सुरक्षित नहीं
हर्षा रिछारिया का कहना है कि अगर कोई संत यह भरोसा दिलाए कि वे उन्हें बेटी की तरह मानते हैं और जीवनभर सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं, तो वे उसी आश्रम को अपना स्थायी ठिकाना बना लेंगी।
आश्रम में रहने को लेकर कही ये बात
हर्षा रिछारियाने कहा कि उनके पास फिलहाल केवल दो ठिकाने हैं। एक गुरु का आश्रम और दूसरा माता-पिता का घर। जब तक उनका खुद का सुरक्षित ठिकाना नहीं बनता, तब तक वे माता-पिता के साथ रहना ही सही मानती हैं।
Harsha-Richharia-386238
महिला सुरक्षा पर सख्त रुख
पार्लर जाने को लेकर जानें क्या कुछ कहा
साध्वी हर्षानंद का कहना है कि जो साधु-संत उन पर सवाल उठाते हैं, वे खुद आश्रमों में पार्लर बुलाकर मेनिक्योर और पेडिक्योर करवाते हैं। लेकिन वे खुद ऐसा कभी नहीं करतीं।
हर्षा रिछारियाने अपनी बात एक उदाहरण से समझाई। उनका मानना है कि माता लक्ष्मी और भगवान नारायण सौंदर्य और स्वच्छता के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में उनकी भक्ति करने वाला व्यक्ति भी सुंदर और व्यवस्थित रह सकता है। उनके अनुसार यह सिर्फ सोच का फर्क है।
पहले भी बयानों को लेकर रही हैं चर्चा में
प्रवचन के समापन पर हर्षा रिछारियाने एक बड़ा आरोप लगाया था। उनका कहना था कि कुछ संतों ने उनका प्रवचन रोकने की कोशिश की। साथ ही उनका समय भी कम करवाने का प्रयास किया गया था।
ये खबरें भी पढ़िए।
एमपी न्यूज: संन्यास के बाद उज्जैन में हर्षा रिछारिया का पहला प्रवचन, भक्तों की भारी भीड़
हर्षा रिछारिया के संन्यास पर भड़के संत अनिलानंद, कहा-सनातन धर्म का घोर अपमान
मॉडल हर्षा रिछारिया अब कहलाएंगी स्वामी हर्षानंद गिरि, ग्लैमर की दुनिया छोड़ लिया संन्यास
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का बिगुल बजा, 12 मार्च से शुरू होंगे पेपर, 18 नवंबर को जारी हुआ पूरा टाइम टेबल
By VINAY VERMA