हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान देख भोपाल कांग्रेस कार्यालय में जलेबी तो बनी, लेकिन हो गई मोय- मोय
Raj Singh | Oct 08, 2024, 13:32 IST
the sootr
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई लेकिन बाद में पिछड़ गई। अब भोपाल में कांग्रेस नेताओं का जलेबी बनाते हुए एक वीडियो सामने आया है।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव नतीजे सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बीजेपी से आगे चल रही थी लेकिन कुछ देर बाद तस्वीर बदल गई। बीजेपी ( BJP ) ने हरियाणा में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) में कांग्रेस कार्यालय के बाहर से पार्टी नेताओं की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां कांग्रेस नेता हरियाणा में आगे चल रहे थे तो जलेबी बांट रहे थे लेकिन जैसे ही कांग्रेस पिछड़ी तो नेताओं के चेहरों पर मायूसी छा गई। अब इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर निशाना साधा है। बता दें कि हरियाणा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जलेबी को लेकर दिया गया बयान काफी चर्चा में रहा था।
दरअसल, मध्य प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ( BJP spokesperson Narendra Saluja ) ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कांग्रेस नेता जलेबी बनाते नजर आ रहे हैं। इन कांग्रेस नेताओं का वीडियो शेयर करते हुए सलूजा ने लिखा कि जीतू पटवारी ( Jeetu Patwari ) की मध्य प्रदेश कांग्रेस खुद अपने नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाती है।
राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर निशाना साधते हुए सलूजा ने आगे लिखा कि जलेबी फैक्ट्री वाले बयान को लेकर राहुल गांधी का पूरे देश में मजाक उड़ रहा है और खुद कांग्रेसी भी मजाक उड़ाने में पीछे नहीं हैं। कांग्रेसियों ने भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर सड़क पर जलेबी बनाकर राहुल गांधी को संदेश दिया कि जलेबी किसी फैक्ट्री में नहीं बनती, जलेबी ऐसे ही बनती है। पार्टी तेल लेने गई थी उसके बाद अब राहुल गांधी जलेबी लेने फैक्ट्री चले गए।
ये भी खबर पढ़िए... Haryana Assembly Election Results 2024 LIVE : रुझानों में BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
हरियाणा विधानसभा चुनाव ( Haryana Assembly Elections ) प्रचार के दौरान राहुल गांधी राज्य के गोहाना पहुंचे थे। जहां उन्हें फेमस मातू राम की जलेबी ( Jalebi ) खाने को मिली। इसे खाने के बाद कांग्रेस नेता ने जलेबी की तारीफ की और इसे विदेश में निर्यात करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े खाने में जलेबी बनाने के लिए लोगों को रोजगार दिया जाना चाहिए। इसके बाद बीजेपी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि जलेबी किसी फैक्ट्री में नहीं बनती, न ही इसे बनाने के लिए कोई मशीन होती है।
बीजेपी का निशाना
अपने नेता राहुल गांधी का मज़ाक़ उड़ाती , ख़ुद जीतू पटवारी की मध्यप्रदेश कांग्रेस.....
देश भर में राहुल गांधी का जलेबी की फ़ैक्टरी के बयान को लेकर मज़ाक़ बन रहा है और ख़ुद कांग्रेसी भी मज़ाक़ उड़ाने में पीछे नहीं है....
भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर सड़क पर जलेबी… pic.twitter.com/8S11alduyf
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) October 8, 2024
ये भी खबर पढ़िए... Haryana Assembly Election Results 2024 LIVE : रुझानों में BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
राहुल ने क्या कहा था?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman