बहन को बोले अपशब्द तो कर दी दोस्त की हत्या
Madhav Singh | Oct 12, 2024, 10:21 IST
a
एक अक्टूबर को घर से लापता हुए युवक का शव तालाब के पास पड़ा मिला। इस मामले में बहुत ही रहस्यमय खुलासा हुआ है।
जबलपुर के थूहा पड़रिया गांव में बहन को अपशब्द कहने पर आरोपी ने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लोहे का हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे उसने अरुण की हत्या की थी। बताया गया है कि फाइनल ईयर का छात्र अरुण 1 अक्टूबर की रात से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
पुलिस कस्टडी में मौत, जेलर, टीआई और डॉक्टर के खिलाफ FIR का आदेश 8 अक्टूबर की सुबह थूहा पड़रिया तालाब के पास से बहुत तेज बदबू आ रही थी। लोगों ने पास जाकर देखा तो एक युवक का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचीं। शव की शिनाख्त अरुण के रूप में हुई।
खतना के दौरान 10 साल के लड़के की गई जान, जानिए कहां, कैसे हुआ हादसा मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि 1 अक्टूबर को गांव के हनुमान मंदिर के पास अरुण सिंह अपने दोस्त आनंद और राघवेंद्र के साथ मोबाइल पर गेम खेल रहा था। बताया गया है कि इस स्थान पर शाम को गांव के ज्यादातर लोग आते हैं। रात करीब 10 बजे अरुण के पास एक लड़की का कॉल आया तो वह उससे बात करने लगा। आनंद और राघवेंद्र वहां से घर चले गए। लेकिन आनंद अपने घर से बोरिंग वाला पाना लेकर आया। अरुण तालाब किनारे बैठा था, तभी उसने उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए और मौके से भाग गया।
भोपाल में चरित्र संदेह के चलते पत्नी के किए छोटे-छोटे टुकड़े
आरोपी आनंद सिंह लोधी ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसकी पहले अरुण से अच्छी दोस्ती थी। 2 साल पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हआ था, तभी से अरुण और आनंद की बातचीत कम हो गई थी। कुछ दिन पहले अरुण ने आनंद की बहन को लेकर दोस्तों के बीच अपशब्द बोले थे। इससे अरुण, आनंद से बदला लेने की सोचने लगा और उसने हत्या का प्लान बनाया।
पुलिस कस्टडी में मौत, जेलर, टीआई और डॉक्टर के खिलाफ FIR का आदेश
कहां मिला अरुण का शव?
खतना के दौरान 10 साल के लड़के की गई जान, जानिए कहां, कैसे हुआ हादसा
पाना मारकर की हत्या
भोपाल में चरित्र संदेह के चलते पत्नी के किए छोटे-छोटे टुकड़े
बहन को बोले थे अपशब्द
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA