वीरा राणा की जगह ये हो सकते हैं MP के मुख्य सचिव, जल्द फाइनल होगा नाम
Pratibha Rana | Dec 21, 2023, 24:00 IST
वीरा राणा की जगह ये हो सकते हैं MP के मुख्य सचिव, जल्द फाइनल होगा नाम
अभी प्रभारी मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल मार्च 2024 में पूरा हो रहा है। यानी उनके रिटायरमेंट में तीन माह बचे हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता फरवरी अंत या मार्च में लगने की अटकलें हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव कौन होगा इसका फैसला हो गया है। वीरा राणा की जगह अनुराग जैन एमपी के मुख्यसचिव का पदभार संभाल सकते हैं, इसके अलावा सीएम कार्यालय में पदस्थ अधिकारी भी बदले जाएंगे। इकबाल सिंह बैंस के रिटायर होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव के दौरान वीरा राणा को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया था। वीरा राणा का रिटायरमेंट मार्च 2024 में है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता मार्च-अप्रैल में कभी भी लग सकती है।
अनुराग जैन मप्र के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। वह 1989 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे अभी प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव हैं। बता दें, अनुराग जैन के साथ इसी बैच के मोहम्मद सुलेमान (स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव) और जेएन कंसोटिया (फॉरेस्ट एंड फूड प्रोसेसिंग) भी मुख्य सचिव की दौड़ में हैं।
वीरा राणा प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव हैं। उनसे पहले 1960 बैच की IAS अफसर निर्मला बुच 1990 से लेकर 1992 तक मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव रही हैं। वे MP में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की सरकार में पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त हुई थीं।
वीरा राणा माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष, मप्र की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, खेल और युवा कल्याण विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रशासन अकादमी में महानिदेशक, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वे विदिशा और जबलपुर की कलेक्टर भी रह चुकी हैं। वे छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की कलेक्टर भी रही हैं। वीरा राणा को कठोर और अनुशासन प्रिय प्रशासनिक अधिकारियों में गिना जाता है।
वीरा राणा का जन्म 26 मार्च 1964 को उत्तरप्रदेश में हुआ था। वे 1988 बैच की IAS अफसर हैं। वीरा राणा की शिक्षा बैचलर ऑफ आर्ट्स और MBA है।
अनुराग बन सकते हैं MP के मुख्य सचिव
प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव
इन पदों पर रही हैं वीरा राणा
वीरा राणा के बारे में ये भी जाने
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari