पिछले चार साल में अप्रैल सबसे ज्यादा गर्म, यूपी का बांदा दुनिया में नंबर एक पर, MP के ये शहर सबसे गर्म

Aman Vaishnav | Apr 28, 2026, 08:59 IST
Share
heatwave alert up banda hottest city mp weather update
heatwave alert up banda hottest city mp weather update

इस बार देश में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सबसे गर्म क्षेत्र के मामले में यूपी का बांदा दुनियाा में नंबर एक पर है। वहीं एमपी के छह शहर देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे हैं। साथ ही के 18 जिलों में लू का अलर्ट है।

अभी जेठ का महीना शुरू होने में चार दिन बाकी हैं, लेकिन वैशाख ने अपनी तपिश से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सोमवार 27 अप्रैल को उत्तरप्रदेशके बांदा में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

अप्रैल में भीषण गर्मी, तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड

इस साल अप्रैल में अब तक देश के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 45 बार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है। ये 2022 के बाद से सबसे ज्यादा है।

मतलब ये कि इस बार अप्रैल का महीना पिछले चार साल में सबसे गर्म रहा है। भोपाल का मौसम भी कुछ ऐसा ही रहा है। सोमवार को यहां का तापमान 43.4 डिग्री था जो इस सीजन में पहली बार 43 डिग्री को पार किया।

weather-3-134380
weather-3-134380


केंद्र ने सभी राज्यों को दिए आदेश

केंद्र ने हाल ही में सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को आदेश दिए हैं। सभी राज्य अपने स्वास्थ्य केंद्रों में खास हीट स्ट्रोक प्रबंधन इकाइयां शुरू करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने इस बारे में सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के मुख्य सचिवों को एक पत्र भी लिखा है।

weather_04b468-480115
weather_04b468-480115


सबसे गर्म शहरों में एमपी भी शामिल

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के 18 जिलों में लू चल रही है। खजुराहो 46 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा है जो देश में 7वें नंबर पर आया है।

प्रदेश के छह शहर देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे हैं। इनमें खजुराहो, नौगांव, दतिया, श्योपुर, रीवा और सीधी शामिल हैं।

वहीं मंगलवार 28 अप्रैल को 18 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर-चंबल संभाग में भीषण गर्मी की संभावना है। भोपाल में भी तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

38c24a68-0a2
38c24a68-0a2


मौसम विशेषज्ञ बोले हीट डोम जैसी स्थिति

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव नहीं है। साथ ही मध्य भारत में एंटी-साइक्लोन बना हुआ है। राजस्थान-गुजरात से शुष्क गर्म हवाएं आ रही हैं। इन कारणों से हीट डोम जैसी स्थिति बन गई है। इससे गर्म हवा नीचे दब रही है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

हल्की बारिश की संभावना

मंगलवार 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी कमी आएगी।

वहीं विक्षोभ का असर खत्म होते ही मई के पहले हफ्ते से तापमान फिर बढ़ेगा। लू का असर फिर से बढ़ेगा। इसके अलावा बांदा का रिकॉर्ड (47.6°) के बाद, मई में राजस्थान और यूपी के कुछ इलाकों में तापमान 48-50 डिग्री तक पहुंच सकता है।

हीट स्ट्रोक यूनिट्स क्या करेंगी?

केंद्र ने जो हीट स्ट्रोक यूनिट्स सक्रिय करने का आदेश दिया है, वे अस्पताल में एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स जोन की तरह काम करेंगी।

हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान 104°F (40°C) से ऊपर पहुंच जाता है। ये यूनिट्स मरीज को बर्फ के पानी से नहलाकर, कूलिंग कंबल या ठंडी हवा से शरीर का तापमान जल्दी कम करती हैं।

इसमें मरीज को तरल पदार्थ देने के लिए ओआरएस और ठंडा पानी दिया जाएगा। साथ ही किडनी और लिवर की निरंतर निगरानी की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

सूरज की गर्मी से तप रहा मध्य भारत, कहीं लू के थपेड़े, तो कहीं आंधी-बारिश की चेतावनी

एमपी में गर्मी का कहर : 30 अप्रैल तक 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, इन जिलों में बदला समय

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में किया बदला, 11.30 बजे हो जाएगी छुट्टी

क्यों पिघल रहे हिमालय के ग्लेशियर? खतरे में 50 करोड़ जिंदगियां

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मौसम विभाग
  • भीषण गर्मी
  • उत्तरप्रदेश
  • खजुराहो
  • गर्मी का कहर
  • बांदा
  • एमपी में गर्मी का कहर
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव
  • पश्चिमी विक्षोभ
  • लू का अलर्ट
  • हीट स्ट्रोक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा