MP Weather Update : स्ट्रॉन्ग सिस्टम के कारण कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई नदियां उफान पर

Sourabh Bhatnagar | Jun 25, 2025, 14:07 IST
Share
heavy-rain-alert-madhya-pradesh-june-2025
heavy-rain-alert-madhya-pradesh-june-2025

मध्यप्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश हो सकती है। जानें किन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, देवास, धार, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित अन्य जिलों में यलो अलर्ट है, जो यह संकेत करता है कि इन स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भोपाल में हो रही रुक-रुककर बारिश

भोपाल में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी है। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला बना हुआ है। रतलाम में रातभर बारिश हुई, जो सुबह 9 बजे थमी। डिंडौरी और धार जिलों में भी पानी गिरने की जानकारी मिली है। बारिश के चलते शहरों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

मंडला में सबसे ज्यादा बारिश

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश मंडला में हुई है, जहां औसतन 5.2 इंच पानी गिरा। इसके अलावा, उज्जैन में 2.2 इंच, नर्मदापुरम में 2 इंच, गुना में 1.9 इंच और सतना में 1.1 इंच बारिश दर्ज की गई है। अन्य जिलों जैसे रतलाम, इंदौर, सीधी, नौगांव, सागर, जबलपुर, भोपाल, खजुराहो, सिवनी, टीकमगढ़, रीवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, नरसिंहपुर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, और सीहोर में भी बारिश की सूचना है।

खरगोन में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा

खरगोन जिले में भारी बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार को अमावस्या होने के कारण नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत घाटों पर जवान तैनात किए हैं। महेश्वर में 10 मिमी, बड़वाह और सनावद में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में जिले में अब तक औसतन लगभग 4 इंच बारिश हो चुकी है, जो पिछले साल से आधा इंच अधिक है।

कटनी की बेलकुंड नदी उफान पर

कटनी जिले में लगातार हो रही बारिश से बेलकुंड नदी का पानी गर्राघाट पुल पर 10 फीट ऊपर से बह रहा है। यह स्थिति लगभग 10 घंटों तक बनी रही और पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नदी के उफान के कारण पुल को बंद करना पड़ा।

खबर यह भी...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

डिंडौरी में बारिश का असर

डिंडौरी में 24 घंटे में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बारिश से गांवों में हरियाली छा गई है और ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ठंडा और मनमोहक हो गया है।

मध्यप्रदेश में दो टर्फ सिस्टम सक्रिय

मध्यप्रदेश के ऊपर से दो टर्फ सिस्टम गुजर रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी सक्रिय है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, इन मौसम प्रणालियों के कारण अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

मध्यप्रदेश बारिश अपडेट | एमपी में भारी बारिश | MP weather | mp weather alert | MP Weather Alert Today | MP weather news

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी में भारी बारिश
  • भारी बारिश
  • mp weather alert
  • मंडला
  • नर्मदा नदी
  • MP Weather Alert Today
  • मध्यप्रदेश बारिश अपडेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा