हेलमेट से मोटर बोट तक: विधायक निधि में नए जमाने की मांगें, बदलेंगे 12 साल पुराने नियम

Ravi Awasthi | Nov 18, 2025, 07:30 IST
Share
mla-fund-new-demands-rules
mla-fund-new-demands-rules

विधायक निधि से होने वाले कार्यों का दायरा बदलने जा रहा है। जनता की मांगें अब बदल गई हैं। लोग मुफ्त हेलमेट, मोटर बोट, विकलांगों के लिए ई-ट्राइसाइकिल और आधुनिक सफाई मशीनें चाहते हैं।

BHOPAL. विधायक निधि से कराए जाने वाले कामों का दायरा अब जमाने के साथ बदलने जा रहा है। जनता की मांगें पहले जैसी नहीं रहीं। किसी को मुफ्त हेलमेट चाहिए, तो कोई नदी में मोटर बोट चलाने की सुविधा चाहता है।
कहीं विकलांगों के लिए ई-ट्राइसाइकिल की जरूरत बताई जा रही है। कहीं आधुनिक सफाई मशीनें शामिल करने का सुझाव दिया गया है। बदलते नजरिए को देखते हुए सरकार 12 साल पुराने नियमों को संशोधित कर रही है। नई सूची तैयार की जा रही है।

2013 में बनी थी आखिरी सूची

वर्तमान सूची 2013 में तय हुई थी। इसमें श्मशान, स्कूल बॉन्ड्रीवॉल और बस स्टॉप जैसी परंपरागत जरूरतें शामिल हैं। लेकिन, अस्पताल या सार्वजनिक संस्थानों को निधि से मदद की अनुमति नहीं है। कई जगहों पर निधि से बने बस स्टॉप पर यात्री बसें नहीं रुकतीं। इसके कारण ये बस स्टॉप असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गए हैं।

ये भी पढ़ें...वैष्णोदेवी मेडिकल इंस्टीट्यूट की MBBS लिस्ट पर बवाल, हिंदू संगठनों ने की रद्द करने की मांग

हेलमेट, ई-ट्राइसाइकिल, मोटर बोट की मांगें बढ़ीं

महेश्वर विधायक राजकुमार मेव ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट खरीदी को निधि में शामिल करने का सुझाव दिया। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को नि:शुल्क हेलमेट वितरण करना है।

छतरपुर विधायक ललिता यादव ने विकलांगों के लिए हैंड-ड्राइव ट्राइसाइकिल की जगह आधुनिक ई-ट्राइसाइकिल देने का प्रस्ताव दिया है।

हरसूद विधायक और जनजातीय मंत्री विजय शाह ने नदी क्षेत्रों में उपयोग के लिए मोटर बोट खरीदी को सूची में जोड़े जाने की सलाह दी है।

कांग्रेस विधायक सचिन यादव चाहते हैं कि अस्पताल और अन्य सार्वजनिक संस्थानों को भी निधि से सहायता दी जा सके।

सफाई और महिला स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव भी शामिल

कई विधायकों ने स्कूलों-कॉलेजों के लिए सेनेटरी पैड इन्सिनरेटर की सलाह दी है। वहीं, कई ने वेस्ट मैनेजमेंट मशीनों की खरीदी सूची में जोड़ने का सुझाव दिया है। वर्तमान में यह काम केवल कुछ नगर निकाय ही अपने स्तर पर कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें...इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज को अब 500 करोड़ की जमीन में हाईकोर्ट से झटका, कहा कलेक्टर के पास ही जाओ

वक्त बदल रहा है, सूची भी बदलेगी: मिश्रा

राज्य आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने सभी विधायकों से 15 दिसंबर तक सुझाव भेजने को कहा है। विभाग के आयुक्त विकास मिश्रा ने कहा वक्त के साथ बदलाव जरूरी है। इसलिए निधि से किए जा सकने वाले कामों की नई सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

दोगुनी होगी विधायक निधि

वर्तमान में विधायक प्रति वर्ष 2.5 करोड़ रुपए निधि पाते हैं। अब इसे 5 करोड़ करने का प्रस्ताव लगभग तय हो चुका है। यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली की तर्ज पर बजट 2026-27 से इसे लागू करने की तैयारी है। हालांकि, दिल्ली में प्रति विधायक मिलने वाली निधि 15 करोड़ थी, जिसे अब घटाकर 5 करोड़ किया गया है।

ये भी पढ़ें...टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी वारंट पर अंतरिम रोक

स्वेच्छानुदान 1 करोड़ करने की मांग

विधायक स्वेच्छानुदान का इस्तेमाल इलाज, आर्थिक सहायता और छोटे कार्यों में होता है। इसके 75 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने की मांग भी जोर पकड़ रही है। हालांकि, इसके दुरुपयोग के मामले भी सामने आए हैं। जहां इसे परिजनों और समर्थकों को लाभ पहुंचाने में खर्च किया गया।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • विधायक निधि
  • हेलमेट
  • ई-ट्राइसाइकिल
  • मोटर बोट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा