हाईकोर्ट में कम अनुभवी सरकारी वकीलों की नियुक्ति को चुनौती

Sanjay Gupta | Jan 09, 2026, 15:00 IST
Share
high court appointment
high court appointment

हाईकोर्ट जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर में सरकारी वकीलों की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। याचिका में दस साल से कम अनुभव वाले वकीलों की नियुक्ति पर सवाल उठाए गए हैं।

Indore. हाईकोर्ट जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर में 25 दिसंबर को हुई सरकारी वकीलों की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है कि इसमें साल 2013 के नोटिफिकेशन के विपरीत दस साल से कम अनुभवी वकीलों को सरकारी वकील बनाया गया है। याचिका में पांच वकीलों के नामजद उदाहरण भी दिए गए हैं।

इन्होंने लगाई याचिका

याचिका जबलपुर हाईकोर्ट में योगेश सोनी द्वारा अधिवक्ता साकेत उपाध्याय के जरिए लगाई गई है। इस पर शुक्रवार को चीफ जस्टिस संजीव सचेदवा और जस्टिस विशाल मिश्रा की की बेंच में करीब आधे घंटे सुनवाई हुई।

Jabalpur High Court
Jabalpur High Court

याचिकाओं में इन सभी की नियुक्ति पर सवाल

याचिकाकर्ता द्वारा अपनी याचिका में साल 2019 की अधिवक्ता रश्किा, साल 2019 के ही अधिवक्ता अरविंद कुमार, साल 2020 के अधिवक्ता विजय नागपाल और नई दिल्ली में नियुक्त डिप्टी एजी भूपेंद्र सिंह साल 2019 के अधिवक्ता के उदाहरण दिए हैं। नागपाल और सिंह की नियुक्ति इंदौर हाईकोर्ट में हुई है।

HIGH COURT
HIGH COURT

हाईकोर्ट से जुड़ी हुई ये खबरे भी पढ़ें...

तमनार कांड पर हाईकोर्ट सख्त, चीफ जस्टिस ने महाधिवक्ता को किया तलब

यह तर्क दिए गए

याचिका में कहा गया कि 28 फरवरी 2013 में ही नोटिफिकेशन है कि सरकारी वकील (एजी, एएजी, डिप्टी एजी, जीए और डिप्टी जीए) इन सभी कि नियुक्ति के लिए कम से कम 10 साल का वकालत अनुभव जरूरी है। यह नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से और नियमानुसार नहीं हुई है।

यह राजनीतिक रूप से भी प्रभावित रही है। साथ ही एक पद के विरूद्ध तीन के आवेदन की अनुशंसा एजी आफिस द्वारा होना थी जो नहीं हुई। इस पर बेंच ने कहा कि ऐसे में आपको याचिका में सभी प्रभावित पक्षकारों को पार्टी बनाना होगा, नोटिस देना होगा।

इस पर बाद में याचिकाकर्ता ने कहा कि हम पहले नियम जिसके तहत 10 साल से कम अनुभवी वकील की नियुक्ति नहीं हो सकती है, वहां तक ही याचिका को सीमित रखना चाहते हैं। बेंच ने इस मालमे में नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।

HIGH COURT ADVOCATE
HIGH COURT ADVOCATE

इतना मिलता है वेतन

याचिका में कहा गया कि एजी को ढाई लाख रुपए प्रति माह, एएजी को 1.75 लाख, डिप्टी एजी को 1.60 लाख, सरकारी वकील यानी जीए को 1.25 लाख और डिप्टी जीए को एक लाख रुपए प्रति माह के वेतन का प्रावधान है।

Jabalpur High Court
Jabalpur High Court

Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • इंदौर
  • ग्वालियर
  • सरकारी वकील
  • सरकारी वकीलों की नियुक्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई