MP के लिए एक हाईपॉवर कमेटी गठित, मुख्य सचिव अनुराग जैन बने अध्यक्ष

Sandeep Kumar | Nov 09, 2024, 11:40 IST
Share
Chief Secretary Anurag Jain
Chief Secretary Anurag Jain

मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने विकसित मध्यप्रदेश@2047 विजन डॉक्यूमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत अब प्रदेश में ई-ऑफिस सिस्टम तीन चरणों में लागू किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के विजन डॉक्यूमेंट ( Vision Document ) तैयार करने के लिए मोहन सरकार, एक्सपर्ट और आम से भी सुझाव लेगी। इसके लिए जल्द ही सरकार एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ओपन किया जाएगा। 4 नवंबर को भोपाल आए नीति आयोग (Policy Commission ) के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने MP के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर यहां बैठक की थी। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाले विजन डॉक्यूमेंट की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश@2047 तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को इस हाईपावर कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

समय से पूरा हो भोपाल, इंदौर और अन्य कई शहरों के मास्टर प्लान- CS जैन

तीन चरणों में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम

सामान्य प्रशासन विभाग ने बीते शुक्रवार यानी 08 नवंबर को इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत मध्य प्रदेश में E-office system 1 जनवरी से मध्य प्रदेश में एक साथ लागू करने के बजाए अब तीन चरणों में लागू होगा। यानी 1 जनवरी 2025 से मंत्रालय में सभी फाइलों का मूवमेंट सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक मोड ( E-File ) में ही हो सकेगा।

AI के खिलाफ सख्त होगी मोहन सरकार, हर जिले में बनेगा साइबर थाना

कार्यालयों को लाया जाएगा ई-ऑफिस प्रणाली में

बताया जा रहा है कि विकसित मध्य प्रदेश के दूसरे चरण में सभी विभाग प्रमुखों के कार्यालय और तीसरे चरण में सभी जिला स्तर के कार्यालयों को ई-ऑफिस ( E-office ) प्रणाली में लाया जाएगा। वर्तमान में मंत्रालय में हाईब्रिड मोड में काम किया जा रहा है, यानी कुछ काम ई-फाइल के जरिए हो रहे हैं। कुछ काम पी-फाइल (पेपर फाइल) के जरिए ही होते आ रहे हैं। अब सभी पी-फाइल को भी 1 जनवरी से ई-फाइल में तब्दील कर दिया जाएगा। बता दें कि तीसरे चरण की तारीखें अभी तय नहीं की गई हैं। कुछ समय बाद शेड्यूल जारी होगा।

माधवी सोनी नोडल अधिकारी नियुक्त सामान्य प्रशासन विभाग ने ई-ऑफिस के लिए एनआईसी (NIC) की सीनियर टेक्निकल डॉयरेक्टर सुचीता और एमपीएसईडीसी (MPSEDC ) की सहायक संचालक माधवी सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। पूर्व में 1 जनवरी से पूरे प्रदेश में मंत्रालय से लेकर तहसील स्तर तक के सभी दफ्तरों में एक साथ ई-फाइलिंग को लागू करने के आदेश जारी किए गए थे।

अधिकारियों-कर्मचारियों को मिल चुकी हैं ट्रेनिंग

ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर (E-office software ) के 7.X वर्जन की एनआईसी के जरिए मंत्रालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिलाई जा चुकी है। इसके लिए एक ऑनलाइन ट्यूटोरियल भी लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम पर मौजूद है।

थाना परिसरों में मंदिर निर्माण पर रोक, मप्र के CS और DGP को नोटिस जारी

thesootr links

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • विजन डॉक्यूमेंट 2047
  • मप्र का विजन डॉक्यूमेंट
  • विजन डॉक्यूमेंट
  • अनुराग जैन
  • अनुराग जैन मुख्य सचिव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज