भोपाल में 10 साल में नवंबर में सबसे ज्यादा बारिश, रूक-रुककर हो रही बूंदाबांदी, मौसम में ठंडक खुली
BP Shrivastava | Nov 27, 2023, 24:00 IST
भोपाल में 10 साल में नवंबर में सबसे ज्यादा बारिश, रूक-रुककर हो रही बूंदाबांदी, मौसम में ठंडक खुली
भोपाल समेत मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम का पहला मावठा कहा जा रहा है। इस सब के बीच 10 साल में पहली बार नवंबर में 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
BHOPAL.भोपाल समेत मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश हो रही है। इसे मौसम का पहला मावठा कहा जा रहा है। भोपाल में देर रात से शुरू हुई हल्की बारिश सोमवार को दिनभर जारी रही। रात में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। इस सब के बीच 10 साल में पहली बार नवंबर में 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा 2013 से 2023 तक भोपाल में केवल तीन साल बारिश हुई। वर्ष 2019 में 0.6 मिमी और 2020 में 0.2 मिमी। जबकि बीती रात-दिन 8.2 मिमी मतलब 0.23 इंच पानी पड़ा। इस बारिश से मौसम में ठंडक खुल गई है।
ग्वालियर-चंबल में सर्दी बढ़ी
मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर के बाद भी एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक भोपाल सहित मध्यप्रदेश के दूसरे जिलों में तेज सर्दी नहीं पड़ेगी। दूसरे सप्ताह से ही सर्दी का असर बढ़ने लगेगा। हालांकि, ग्वालियर-चंबल में सर्दी बढ़ गई है।
नवंबर में ऐसा रहता है ट्रेंड
भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त होने के बाद मौसम सामान्य रहता है। नवंबर महीने में आसमान साफ या हल्के बादलों से घिरा रहता है। हालांकि, अक्टूबर की तरह नवंबर में उमस नहीं होती। रात के तापमान में गिरावट होने लगती है। सुबह-शाम हल्की ठंडक भी रहती है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर
उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने का असर भी भोपाल में देखने को मिलता है। 26 नवंबर, रविवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिला। पूरे दिन बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं, जिससे दिन के टेम्प्रेचर में 2.6 डिग्री की गिरावट हुई और 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके वाद रविवार की रात से सोमवार तक बूंदाबांदी होती रही।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari