पाकिस्तान से मिल रही हिंदू संगठनों को धमकी, हिन्दू धर्म अपनाने में मदद की तो...
Sandeep Kumar | Jul 27, 2024, 24:00 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-26T235115.400
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में इसके लिए शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें ये हिन्दू संगठन के नेता भी मौजूद रहे। अब हिन्दू संगठनों को धमकियां दी जा रही हैं।
इंदौर में मुस्लिम और ईसाई लोगों को हिन्दू धर्म अपनाने में मदद करने वाले हिन्दू संगठन के नेताओं को पाकिस्तान से धमकी मिली है। दरअसल पिछले एक महीने में 50 मुसलमानों और पांच ईसाईयों ने सनातन धर्म से प्रभावित होकर हिन्दू बनने का फैसला लिया था।
खजराना गणेश मंदिर में इसके लिए शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें ये हिन्दू संगठन के नेता भी मौजूद रहे। अब इन्हें धमकियां दी जा रही हैं। इनमें से दो हिंदूवादी नेताओं ने प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय नेता संतोष शर्मा का कहना है कि पाकिस्तान से फोन पर धमकी मिली है। फोन करने वाले लगातार धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि तुम जो कार्य कर रहे हो, वह ठीक नहीं है। प्रशासन ने सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया है, जबकि बजरंग दल से जुड़े नेता तनु शर्मा को दी गई सुरक्षा चुनाव के पहले ही हटा ली गई थी। गत दिवस तनु शर्मा को भी धमकी मिली थी। उन्होंने भी सुरक्षा की मांग की है।
संतोष शर्मा का कहना है कि जिन भी लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया है उन्होंने सनातन धर्म से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया है। धर्मांतरण के दौरान सभी लोगों ने कलेक्टर कार्यालय से अपना धर्म बदलने की कार्रवाई भी कानून के अनुसार पूरी की है। इसके बाद ही यह कार्यक्रम किए गए हैं।
![sandeep mishr]()
खजराना गणेश मंदिर में इसके लिए शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें ये हिन्दू संगठन के नेता भी मौजूद रहे। अब इन्हें धमकियां दी जा रही हैं। इनमें से दो हिंदूवादी नेताओं ने प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।
पाकिस्तान से मिल रही धमकी
नियमानुसार हुआ था धर्मांतरण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari