अगर किसी को दिक्कत है तो... होली-जुमा विवाद के बीच मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान
Raj Singh | Mar 13, 2025, 14:55 IST
sarang
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने होली को लेकर कहा कि यह त्योहार हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है, जिसे सभी धर्म और समाज के लोग मनाते हैं। अगर किसी को होली के रंग से परेशानी हो, तो उसे बाहर नहीं आना चाहिए।
जहां एक तरफ होली के रंगों से खुशी का माहौल बना है, वहीं दूसरी ओर रमजान का पाक महीना भी मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। इस साल 14 मार्च को होली और रमजान का जुमा एक साथ पड़ रहा है। इस दिन को लेकर कई नेताओं और धार्मिक प्रमुखों ने अपने विचार व्यक्त किए हैं, जिसमें आपसी सौहार्द और समरसता का संदेश दिया गया है। वहीं इस बीच कुछ नेताओं के बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं। उसी में से एक नाम मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग का भी है।
ये भी खबर पढ़ें... अपैक्स बैंक भर्ती पर उठ रहे सवालों पर मंत्री विश्वास सारंग ने दिया जवाब, OSD वाले सवाल पर कहा...
ये भी खबर पढ़ें... विश्वास सारंग के काफिले की 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, बड़ा हादसा टला!
वहीं, इस विवाद के बीच रतलाम के काजी मौलवी सय्यद अहमद अली ने मुसलमानों से एक अपील की है कि अगर आप पर किसी हिंदू भाई द्वारा रंग डाला जाए तो उसे बिना बुरा माने मुस्कुराकर स्वीकार करें। उनका कहना था कि अगर जानबूझकर भी रंग डाला जाए, तो मुस्लिम समुदाय को पैगंबर मुहम्मद के जीवन से एक उदाहरण लेना चाहिए। उन्होंने एक घटना का जिक्र किया जिसमें पैगंबर मुहम्मद पर एक बूढ़ी महिला गंदा कचरा फेंका करती थी, लेकिन पैगंबर ने इसे नकारा नहीं और अपने साथियों को संयमित रहने की शिक्षा दी।
मध्य प्रदेश : ‘किसी को दिक्कत है तो घर से ना निकले’, होली-जुमा विवाद पर मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान #vishwassarang #Holi2025 #Holi #Ramzan #MPPolitics #MadhyaPradesh #news #TheSootr | @VishvasSarang pic.twitter.com/lDNmiz8bbG
— TheSootr (@TheSootr) March 13, 2025
मंत्री विश्वास सारंग का बयान
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने इस विशेष दिन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बहू संख्यक समाज को चिढ़ाने की कोशिश नहीं होना चाहिए। होली का त्योहार हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ वह पर्व है, जिसको हर धर्म और हर समाज के लोग मनाते हैं। किसी को रंग से अगर कोई दिक्कत है तो आप उस समय मत निकलिए। आपको कोई निमंत्रण नहीं दे रहा है कि आप होली होली खेलिए ही, मगर कोई अगर होली खेल रहा है उसके रंग में भंग भी मत डालिए।
रतलाम काजी का अपील
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari