कांग्रेस विधायक हनी सिंह पर भाभी का बड़ा आरोप- पति को भेजा नशामुक्ति केंद्र, संपत्ति भी हड़पी!

Sandeep Kumar | Apr 26, 2025, 20:18 IST
Share
honey-singh-baghel
honey-singh-baghel

कांग्रेस विधायक हनी सिंह बघेल पर उनकी भाभी कामिया सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संपत्ति पर कब्जा और पति को जबरन नशामुक्ति केंद्र भेजने की बात कही। हनी सिंह ने आरोपों को खारिज किया।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक हनी सिंह बघेल के खिलाफ उनके भाई की पत्नी, कामिया सिंह, ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हनी सिंह बघेल ने उनके पति को जबरन नशामुक्ति केंद्र भेजा है। इससे उनके परिवार को मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, कामिया ने आरोप लगाया कि हनी सिंह ने खानदान की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है और पिछले दो महीनों से उन्हें खर्च के लिए पैसे नहीं दिए हैं।

विधायक के भाभी के आरोप

कामिया सिंह का आरोप है कि हनी सिंह ने उनके पति, देवेंद्र सिंह बघेल को नशामुक्ति केंद्र भेजने के लिए दबाव डाला था। अब उनसे मुलाकात नहीं करवाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पति से वीडियो बनवाए गए थे, जिसमें उन्हें जबरन बयान दिलवाए गए। कामिया ने यह भी कहा कि "हनी बघेल ने हमेशा मेरे साथ बुरा बर्ताव किया और मुझे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी है।

ये खबर भी पढ़िए... आतंकियों को ‘पंचर पुत्र’ कहकर गरजे बागेश्वर बाबा, बोले- मेरा साथ दो, बाल भी बांका न होगा

कामिया ने यह भी दावा किया कि "झूठ बोलकर मुझसे शादी करवाई गई थी," और वह अपनी दो बेटियों के भविष्य के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटियों का हक उन्हें मिलना चाहिए और वे न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में ट्रांसफर पॉलिसी: मई से हो सकते है ट्रांसफर, अगली कैबिनेट बैठक में होगा विचार

हनी सिंह बघेल का बयान

वहीं, हनी सिंह बघेल ने अपनी भाभी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कामिया सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। हनी ने कहा उनके परिवार में संपत्ति का कोई विवाद नहीं है और संपत्ति का बंटवारा पहले ही हो चुका है। इसके अलावा, उन्होंने खर्च के मुद्दे पर कहा कि उनके पास बैंक के स्टेटमेंट हैं, जो यह साबित करते हैं कि उन्होंने कामिया को हमेशा पैसे दिए हैं।

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल में घूमते मिले 3 पाक नागरिक, पुलिस ने दिया 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का अल्टीमेटम

संपत्ति का बंटवारा और विवाद

हनी सिंह बघेल ने संपत्ति के बंटवारे पर कहा कि इस मुद्दे को हल कर लिया गया है और अब कोई विवाद नहीं है। उनका कहना था कि कामिया सिंह द्वारा लगाए गए आरोप परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।

ये खबर भी पढ़िए... उज्जैन में सोमयज्ञ: कितने प्रतिशत होगी बारिश? साइंटिस्ट कर रहे अध्ययन

Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश
  • संपत्ति का बंटवारा
  • हनी सिंह बघेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं