आतंकियों को ‘पंचर पुत्र’ कहकर गरजे बागेश्वर बाबा, बोले- मेरा साथ दो, बाल भी बांका न होगा

Sandeep Kumar | Apr 26, 2025, 19:03 IST
Share
bageshwar-baba-hindu
bageshwar-baba-hindu

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया हैं। गुरुग्राम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया।

MP NEWS: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गुरुग्राम में एक हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आतंकियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि यह समय धर्म के नाम पर बंटवारे का नहीं, बल्कि एकता का है। उनका कहना था कि आतंकियों ने किसी की भाषा नहीं पूछी, सिर्फ धर्म पूछा। यदि हिंदू एक रहेंगे तो कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा।

आतंकियों को बताया ‘पंचर पुत्र’

अपने अंदाज में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकियों को पंचर पुत्र कहा। उन्होंने कहा जो देश में रहकर भारत के ही लोगों पर गोली चलाते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जो वंदे मातरम नहीं बोलते और देश के खिलाफ हिंसा करते हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाना चाहिए। इसके साथ ही बाबा ने हिंदू युवाओं और भक्तों से भावनात्मक रूप से जुड़ते हुए कहा कि यदि वे उनका साथ दें, तो वह हिंदू राष्ट्र बना सकते हैं। इस बयान के साथ ही सभा में जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा।

ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी नेताओं के बिगड़े बोल पर मध्य प्रदेश बीजेपी हाईकमान नाराज

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की वकालत

पंडित शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाया जा सकेगा, गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाएगा और धार्मिक स्थलों के लिए कोर्ट के चक्कर नहीं काटने होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कानून हाथ में लेने की बात नहीं कर रहे, बल्कि शांतिपूर्वक अपनी आस्था को मान्यता दिलाने की बात कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए... उज्जैन में सोमयज्ञ: कितने प्रतिशत होगी बारिश? साइंटिस्ट कर रहे अध्ययन

शास्त्र और शस्त्र की शिक्षा की बात

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू समाज को अब केवल शास्त्र नहीं, शस्त्र भी अपनाने होंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आत्मरक्षा के लिए शस्त्रों की शिक्षा भी लें और धार्मिक ज्ञान में भी हासिल करें। उनका मानना है कि यही संतुलन भविष्य में हिंदू समाज की रक्षा करेगा।

ये खबर भी पढ़िए... FIITJEE ने 14 हजार स्टूडेंट्स से 250 करोड़ रुपए ऐंठे, भोपाल-इंदौर, ग्वालियर में पेरेंट्स परेशान

जनसंख्या वृद्धि को बताया जरूरी रणनीति

बाबा ने अपने भाषण में मजाकिया लहजे में जनसंख्या वृद्धि को लेकर भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर हिंदू परिवार को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। दो अपने व्यवसाय और घर को संभालने के लिए, और दो राष्ट्र के निर्माण में योगदान के लिए।

ये खबर भी पढ़िए... पाक नागरिकों को अमित शाह का अल्टीमेटम, एमपी में 228 की मौजूदगी पर केंद्र सतर्क

Tags:
  • MP News
  • बागेश्वर धाम
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • गुरुग्राम
  • हिंदू समाज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा