एमपी के चर्चित हनी ट्रैप कांड में अब होगा बड़ा खुलासा! 29 को इंदौर कोर्ट में होगी सुनवाई, अब खुलेंगे सारे राज

Pooja Kumari | Jan 27, 2024, 13:36 IST
Share
एमपी के चर्चित हनी ट्रैप कांड में अब होगा बड़ा खुलासा! 29 को इंदौर कोर्ट में होगी सुनवाई, अब खुलेंगे सारे राज
एमपी के चर्चित हनी ट्रैप कांड में अब होगा बड़ा खुलासा! 29 को इंदौर कोर्ट में होगी सुनवाई, अब खुलेंगे सारे राज

MP में फिर से हनीट्रैप केस की चर्चा शुरू हो गई है। मोहन यादव की सरकार में तेजतर्रार आईपीएस अफसर आदर्श कटियार इसकी जांच के लिए एसआईटी के चीफ बनाए गए हैं।

BHOPAL. मप्र का सबसे चर्चित सेक्स स्कैंडल ''हनी ट्रैप'' केस 4 साल बाद एक फिर सुर्खियों में आ गया है। बता दें कि ये मामला इस बार चर्चा में इसलिए आया क्योंकि सरकार ने एसआईटी के चीफ के रूप में ADG इंटेलिजेंस रहे आदर्श कटियार को नियुक्त किया है। जानकारी के मुताबिक इस केस में उनका पहला टेस्ट 29 जनवरी को इंदौर कोर्ट में होगा।

पहली बार हनी ट्रैप का खुलासा 17 सितंबर 2019 को

बताया जाता है कि पहली बार हनी ट्रैप का खुलासा 17 सितंबर 2019 में हुआ था, एमपी में कमलनाथ की सरकार थी। जानकारी के मुताबिक इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन ने पलासिया थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें अश्लील वीडियो भेजकर उनसे 3 करोड़ रुपए मांगे जा रहे हैं। ऐसे में अब सरकार ने चीफ के रूप एडीजी इंटेलीजेंस रहे आदर्श कटियार को नियुक्त किया है। जो कि काफी साफ छवि के अधिकारी माने जाते हैं। कहा जाता है कि आदर्श किसी के दबाव-प्रभाव में आकर कोई काम नहीं करते। बता दें कि वे 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी है और एसआईटी चीफ से पहले वो ADG इंटेलिजेंस में रह चुके हैं।

कौन हैं हरभजन सिंह

बता दें इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह 17 सितंबर को 2019 में पलासिया पुलिस थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ महिलाएं अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करके उनसे 3 करोड़ रुपये मांग रही हैं। इसके बाद पुलिस ने भोपाल की एक महिला को इस मामले में पकड़ा। जब खुलासे हुए तो पता चला कि इनका एक बहुत बड़ा रैकेट चल रहा है। वहीं अब इस मामले की 29 जनवरी को इंदौर कोर्ट में पेशी होने वाली है। इस पेशी में सरकार को जवाब देना है कि कमलनाथ को जो नोटिस भेजा गया था, उसका क्या हुआ? दरअसल कमलनाथ ने 21 मई 2021 को मीडिया के सामने कहा था कि उनके पास हनीट्रैप की पूरी सीडी रखी है। इस पर आरोपियों के वकील ने पूछा था कि कमलनाथ के पास पेन ड्राइव कैसे पहुंची?

Tags:
  • Honey trap case
  • IPS Adarsh Katiyar
  • आईपीएस आदर्श कटियार
  • MP Honey Trap Case
  • Hearing of Honey Trap Case on 29th
  • Adarsh ​​Katiyar becomes Chief of SIT
  • हनी ट्रैप कांड
  • एमपी हनी ट्रैप कांड
  • हनी ट्रैप कांड की सुनवाई 29 को
  • आदर्श कटियार बने एसआईटी के चीफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा