हनी ट्रैप-2: जांच ब्लैकमेलिंग एंगल पर ज्यादा, रसूखदारों के फोटो-वीडियो पर चुप्पी

Sanjay Gupta | Jun 04, 2026, 17:09 IST
Share
honey trap part 2
honey trap part 2

मप्र के हनी ट्रैप पार्ट टू के खुलासे के 17 दिन बाद भी इसकी गोपनीयता को लेकर पुलिस की ओर से कोई कमी नहीं आई है। कुल मिलाकर पुलिस इस केस को हितेंद्र सिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर की ब्लैकमेलिंग एगंल से ही जांच में जुटी है।

INDORE. एमपी के चर्चित हनी ट्रैप पार्ट टू कांड को केवल ब्लैकमेलिंग एंगल तक सीमित रखने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इस मामले को गोली चलाने के आदतन आरोपी चिंटू ठाकुर की फरियाद तक सीमित रखा गया है। आरोपी श्वेता जैन के पांच मोबाइल, रेशू के चार मोबाइल, 32 जीबी के एसडी कार्ड, दो पैन ड्राइव, स्पाई कैमरे के राज पर पुलिस पूरी तरह चुप है।

कुछ आरोपियों का इतिहास है वीडियो बनाने का- डीसीपी

डीसीपी क्राइम इंदौर राजेश कुमार त्रिपाठी ने इस मामले में यह तो कहा कि कुछ आरोपियों का इतिहास रहा है कि उन्होंने वीडियो बनाए हैं, लेकिन अभी मामला जांच में है और पूछताछ हो रही है। मोबाइल, एसडी कार्ड आदि में क्या है इस पर पुलिस का कहना है अभी यह जल्दबाजी होगी, मोबाइल को फारेंसिंक लैब भेजा जा रहा है और जांच जारी है। मोबाइल रिपोर्ट के बिना कुछ नहीं कह सकते हैं।

दो आरोपी फिर रिमांड पर

वहीं पुलिस ने फिर जांच के लिए एक बार फिर आरोपी लेडी शराब तस्कर अलका दीक्षित और उसके बेटे जयदीप दीक्षित को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। फिर पूछताछ कर उन्हें गुरुवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि कुछ जरूरी बातों की जानकारी के लिए यह किया गया था।

पूरे मामले में देखिए कैसी गोपनीयता

फिरयादी चिंटू ठाकुर खुद बड़ा बाहुबली है, जो शराब सिंडीकेट की बैठक में गोली चलाने का आरोपी रहा है। वहीं आजादनगर में भी गोलीकांड में भी आरोपी बना। उसके साथ गाड़ियां चलती है और खुद भी हथियार लेकर चलता है।

ऐसे में चिंटू की FIR है कि उसे अलका, जयदीप, लाखन द्वारा सुपर कॉरिडोर पर 28 अप्रैल की रात को रोका गया और मारपीट की गई, एक करोड़ मांगे गए, नहीं देने पर जान से मारने और फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

वहीं इसके बाद 17 दिन तक कुछ नहीं होता है। फिर 17 मई की रात को 40 अधिकारियों की टीम एक साथ सात ठिकानों पर छापे मारकर अलका, जयदीप, भोपाल से श्वेता जैन, सागर से रेशू चौधरी, पीथमपुर से लाखन चौधरी, देवास से जितेंद्र पुरोहित, इंदौर से हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा इन सभी को पकड़ा जाता है। इसके बाद 18 मई की दोपहर 2.55 पर क्राइम ब्रांच चिंटू ठाकुर की एफआईआर औपचारिक तौर से दर्ज करती है। वहीं बाद में गुपचुप तरीके से रेशू व अन्य आरोपियों को जज के बंगले पर पेश कर रिमांड ली जाती है।

ये भी पढ़ें...

हनी ट्रैप पार्ट टू के आरोपी की जमानत खारिज, रियल सेक्टर का विवाद बताकर मांगी थी

हनी ट्रैप पार्ट टू : पुलिस ने मुख्य षड्यंत्रकारी रेशू चौधरी और श्वेता जैन को माना, मोबाइल फॉरेंसिंक लैब जाएंगे

हनी ट्रैप पार्ट टू की रेशू चौधरी का एक और कांड, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट बुलाकर डिलीवरी बॉय से धोखाधड़ी

मध्य प्रदेश में हनी ट्रैप पार्ट टू की जांच ब्लैकमेलिंग एंगल पर ही ज्यादा, रसूखदारों के फोटो वीडियो पर चुप्पी

Tags:
  • एमपी
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • रेशू
  • श्वेता जैन
  • हनी ट्रैप पार्ट टू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग