बुजुर्ग को कमरे में बुलाकर किया Honey trap , वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

Jitendra Shrivastava | Apr 28, 2024, 21:06 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले बुजुर्ग को कॉल कर कमरे में बुलाया, फिर लड़की न्यूड हो गई। बुजुर्ग कुछ समझ पाता, इससे पहले वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की मांग कर डाली...

BHOPAL. मध्य प्रदेश के ग्वालियर हनी ट्रैप केस ( Gwalior Honey Trap Case ) सामने आया है। जहां 72 साल के बुजुर्ग को इसका शिकार बनाया गया है। बुजुर्ग को जाल में फंसाकर 10 लाख की डिमांड की जा रही थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में दो महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक महिला अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

कॉल कर कमरे में बुलाया और बनाया वीडियो

यह मामला शहर कंपू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 72 वर्षीय बुजुर्ग जमींदार को एक लड़की ने कॉल कर कमरे में मिलने बुलाया। जब वह मिलने गया तो वह न्यूड हो गई। जमींदार कुछ समझ पाता इससे पहले वीडियो बना लिया गया और दो महिलाएं और तीन पुरुषों ने जमींदार को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने उसे ब्लैकमेल किया।

दो महिला और तीन पुरुषों के गिरफ्तार किया

ब्लैकमेल ( blackmail ) करने पर बुजुर्ग ने तुरंत उन्हें 9 हजार रुपए दिए। इसके बाद उन्होंने 10 लाख की डिमांड की। जिसके बाद बुजुर्ग जमींदार ने मामले की शिकायत थाने में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर दो महिला और तीन पुरुषों को धर दबोचा। पुलिस की मानें तो आरोपी दतिया, डबरा और भितरवार के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपी को जेल भेज दिया है।

Tags:
  • honey trap
  • blackmail
  • ब्लैकमेल
  • ग्वालियर हनी ट्रैप केस
  • Gwalior Honey Trap Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा