इंदौर से विशाल ड्रिलिंग मशीन, उत्तराखंड में 41 मजदूरों की जान बचाने के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी गई

The Sootr | Nov 19, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर से विशाल ड्रिलिंग मशीन, उत्तराखंड में 41 मजदूरों की जान बचाने के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी गई
इंदौर से विशाल ड्रिलिंग मशीन, उत्तराखंड में 41 मजदूरों की जान बचाने के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी गई

उत्तराखंड के यमुनोत्री में बनाई जा रही सुरंग धंसने के बाद करीब 41 मजदूरों की जान अटकी हुई है और वह जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. उत्तराखंड के यमुनोत्री में बनाई जा रही सुरंग धंसने के बाद करीब 41 मजदूरों की जान अटकी हुई है और वह जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब इंदौर से बड़ी मदद गई है। इंदौर से विशाल ड्रिलिंग मशीन उत्तराखंड भेजी गई है।

नेशनल हाईवे ने भेजी है यह मशीन

नेशनल हाईवे प्रबंधन के अनुसार यह मनीशन ग्लोब मास्टर एयरक्राफ्ट के जरिए उत्तराखंड के यमुनोत्री स्थित घटनास्थल पर भेजी गई है। उत्तराखंड में चल रहे ऑपरेशन के दौरान ये बात उठी कि औगर ड्रिलिंग मशीन के जरिए इन्हें बचाया जा सकता है। यह मशीन इंदौर में है। यह इंदौर की एक पीजे सूद कंसट्र्क्शन कंपनी के पास थी। इसके बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने नेशनल हाईवे से बात की और इंदौर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल से संपर्क किया गया, इसके बाद बड़ौदा की इश कंपनी पीजे सूद से बात कर मशीन को लोड कर भिजवाया गया।

29 टन वजनी है मशीन

यह मशीन 29 टन वजनी है, इसे सड़क मार्ग से ले जाना मुश्किल था। इसलिए इसके लिए भारत सरकार ने इंडियन एयरफोर्स के ग्लोब मास्टर एयरक्राफ्ट को भेजा। जिसमें लोड कर मशीन को पहुंचाया गया।

देश में सिर्फ दो मशीन

बांझल के अनुसार देश में दो ही औगर मशीन है। एक संयोग से इंदौर में थी। यह कुछ दिनों बाद विदेश जा रही थी। यह मशीन डेढ़ मीटर पाइप को गोल घूमाते हुए एक बार में 100 मीटर तक सुरंग बनाती है। मौके पर 60 मीटर गहराई चाहिए इस मशीन के जरिए पाइप श्रमिकों के फंसे रहने तक स्थल पर डाली जाएगी।

Tags:
  • Effort to save 41 lives
  • Uttarakhand tunnel accident
  • about 41 laborers lost their lives due to tunnel collapse
  • the machine weighs 29 tons
  • 41 जिंदगी बचाने की कवायद
  • उत्तराखंड टनल हादसा
  • सुरंग धंसने से करीब 41 मजदूरों की जान अटकी
  • 29 टन वजनी है मशीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं