इंदौर के हुकमचंद मिल मजदूरों को मिलेगी बकाया राशि, महापौर ने बताया मिल के साथ अवैध निर्माण की कंपाउंडिंग की भी सीएम से मंजूरी

BP Shrivastava | Dec 19, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर के हुकमचंद मिल मजदूरों को मिलेगी बकाया राशि, महापौर ने बताया मिल के साथ अवैध निर्माण की कंपाउंडिंग की भी सीएम से मंजूरी
इंदौर के हुकमचंद मिल मजदूरों को मिलेगी बकाया राशि, महापौर ने बताया मिल के साथ अवैध निर्माण की कंपाउंडिंग की भी सीएम से मंजूरी

इंदौर के हुकमचंद मिल के करीब छह हजार मजदूर परिवारों को राहत मिल गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बकाया 464 करोड़ की राशि की फाइल भोपाल में मंजूर कर दी है। यह राशि हाउंसिंग बोर्ड ने बैंक में जमा करा दी है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के हुकमचंद मिल के करीब छह हजार मजदूर परिवारों को राहत मिल गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बकाया 464 करोड़ की राशि की फाइल भोपाल में मंजूर कर दी है। यह राशि हाउंसिंग बोर्ड ने बैंक में जमा करा दी है। अब सीएम की मंजूरी के बाद इसे मजूदरों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हाईकोर्ट में 20 दिसंबर को इसकी सुनवाई भी है, जिसकी जानकारी दी जाएगी। करीब 32 साल पुरानी ल़ड़ाई का अब जाकर सुखद अंत होगा।

महापौर ने दी जानकारी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पद पर आने के बाद इस मुद्दे को उठाया था और यहां पर आईटी पार्क लाकर, जमीन बिक्री की राशि से मजदूरों के भुगतान का प्लान बनाया था। बाद में यहां पर शासन स्तर पर तय हुआ कि जमीन हाउसिंग बोर्ड की दी जाए और वह यहां पर प्रोजेक्ट लाएगा। निगम ने भी इसे मंजूरी दी। हाईकोर्ट ने इसमें बकाया राशि भुगतान के आदेश भी दे दिए। आचार संहिता के कारण मुद्दा अटक गया और बाद में हाईकोर्ट की फटकार के बाद और चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद शासन ने यह राशि बैंक में जमा करा दी। आचार संहिता खत्म होते ही महापौर ने इसके लिए एमआईसी बैठक बुलाई और प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसके बाद अब सीएम ने फाइल को मंजूर कर लिया।

कंपाउंडिंग के लिए कर सकेंगे आवेदन

महापौर ने बताया कि सीएम की समिति ने नगरीय क्षेत्र में अवैध निर्माण पर 30 फीसदी के कंपाउंडिंग को भी मंजूरी दे दी है। ऐसे में इस सीमा तक अवैध निर्माण की कंपाउंडिंग के लिए आवेदक आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही समिति ने शहर के 24 मीटर से अधिक चौडाई के मार्ग पर लेंण्डयुज पर कमर्शियल करने के अधिकार को भी मंजूरी दे ही। महापौर ने बताया कि इसके भी नियम आने के बाद आवेदन हो सकेंगे।

Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Hukamchand Mill of Indore
  • relief to workers of Hukamchand Mill
  • CM Mohan Yadav approved the amount
  • इंदौर की हुकमचंद मिल
  • हुकमचंद मिल के मजदूरों को राहत
  • सीएम मोहन यादव ने की राशि मंजूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा