हुरुन इंडिया अंडर 35 सूची में भोपाल के भी दो युवा, जानें अमीरों की इस लिस्ट में टॉप पर कौन रहा?
Pratibha ranaa | Sept 27, 2024, 15:54 IST
हुरुन इंडिया अंडर 35 सूची
हुरुन इंडिया अंडर 35 सूची में 150 सफल उद्यमियों में 123 फर्स्ट-जेनरेशन हैं। इसमें भोपाल के मिहिर गुप्ता और राहुल शर्मा भी शामिल हैं। ( 2024 Hurun India Under 35 List )
हुरुन इंडिया ने 2024 हुरुन इंडिया अंडर 35 (2024 Hurun India Under35s) लिस्ट जारी की है, जिसमें देश के 150 सबसे सफल उद्यमियों को शामिल किया गया है। हुरुन इंडिया की इस लिस्ट में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भी दो युवाओं ने जगह बनाई है। वहीं इस लिस्ट में कई नामचीन नाम जैसे कि ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और गजल अलग का नाम भी शामिल है।
बता दें, यंग एंटरप्रेन्योर्स की इस सूची में भोपाल के दो युवा उद्यमी भी शामिल हैं। भोपाल के रहने वाले मिहिर गुप्ता 22वें नंबर पर है, जबकि राहुल शर्मा 67वें नंबर पर जगह मिली हैं।
इस सूची में शेयरचैट के अंकुश सचदेवा को सबसे युवा उद्यमी के रूप में पहचान मिली है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और बेटी और ईशा अंबानी भी इस लिस्ट में हैं। दोनों की उम्र 32 वर्ष है। ईशा अंबानी रिटेल कारोबार संभाल रही हैं, जबकि आकाश अंबानी रिलायंस जियो इंफोकॉम के टेलीकॉम कारोबार की देखरेख कर रहे हैं।
हुरुन इंडिया अंडर 35 सूची में कुल सात महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से चार पारिवारिक विरासत को संभाल रही हैं। इस सूची में 150 उद्यमियों में से 13 उद्यमी आईआईटी मद्रास, 11 आईआईटी बॉम्बे और 10-10 उद्यमी आईआईटी दिल्ली और आईआईटी खड़गपुर से हैं। खास बात यह है कि इस सूची में 123 फर्स्ट-जेनरेशन उद्यमी हैं, जो कुल शामिल लोगों का 82 प्रतिशत बनाते हैं।
बता दें, यंग एंटरप्रेन्योर्स की इस सूची में भोपाल के दो युवा उद्यमी भी शामिल हैं। भोपाल के रहने वाले मिहिर गुप्ता 22वें नंबर पर है, जबकि राहुल शर्मा 67वें नंबर पर जगह मिली हैं।
भोपाल से ये दो युवा उद्यमी शामिल...
मिहिर गुप्ता 22वें नंबर पर हैं। वह 32 वर्ष के हैं और भारत के सबसे तेज गति से बढ़ने वाले टिचमिंट के को-फाउंडर हैं। उन्होंने कैंपियन स्कूल से पढ़ाई की और आईआईटी मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। राहुल शर्मा 67वें नंबर पर हैं। वह 33 वर्ष के हैं और वह इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जेटवर्क के को-फाउंडर हैं। आज यह कंपनी लगभग 15,000 करोड़ रुपये की मूल्यवान है।
ईशा और आकाश का नंबर
फाइनेंस सेक्टर के लोग सबसे अधिक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava